खराब था क्रूज, मैकल रिसोर्ट ने चेताया था: एक मार्च को ही पर्यटन विकास निगम को लिखा था पत्र, अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान – Jabalpur News h3>
बरगी क्रूज हादसे मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मैकल रिसोर्ट ने एक मार्च को मप्र पर्यटन विकास निगम को पत्र लिखकर यह बता दिया था कि क्रूज खराब है। इसके बावजूद क्रूज को बंद नहीं किया गया।
.
पर्यटन विभाग के एक वायरल पत्र ने लापरवाही उजागर की है। पत्र में लिखा हुआ है कि क्रूज पानी में उतारने लायक नहीं था, जिसकी जानकारी पहले से ही अधिकारियों को थी, इसके बाद भी पर्यटकों को बैठाकर डैम में उतारा और हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।
बरगी क्रूज हादसे की दर्दनाक तस्वीर।
जान ले पहले क्या लिखा है पत्र में
1 मार्च 2026 को मैकल रिसोर्ट बरगी ने मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को लिखे गए पत्र में विषय दिया गया है कि इकाई में उपलब्ध क्रम वोट्स के सुधार कार्य बाबत।
पत्र में आगे लिखा है कि उपरोक्त विषय एवं संदर्भ में कि इकाई में दो क्रूज उपलब्ध हैं, जिसमें मैकलसुता क्रूज वर्ष 2006 में आया था। जिसे लगभग 20 वर्ष हो गए हैं। दूसरा क्रूज रेवा वर्ष 2007 में आया जिसे लगभग 19 साल हो गए। दोनों क्रूज के इंजन में कई बार सुधार कार्य हो चुका है, किंतु अब यह बार-बार खराब होते हैं, जिस संबंध में अनेकों बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।
रेवा क्रूज बोट 14 जनवरी 2025 को राउंड के दौरान दोनों इंजन बंद हो गए थे। हैदराबाद बोट बिल्डर द्वारा मेल के माध्यम से अवगत कराया गया कि इंजन काफी पुराने हो गए हैं एवं स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे। अतः दोनों इंजन ही बदल जाना चाहिए।
मैकल रिसोर्ट द्वारा लिखा गया पत्र।
मैकलसुता का एक इंजन ठीक नहीं
दूसरा क्रूज मैकलसुता चालू हालत में है, परंतु इसका भी एक इंजन ठीक तरह से लोड नहीं कर रहा है। इससे क्रूज को किनारे लगाने में एवं राउंड पर निकलते समय काफी कठिनाई होती है। कभी-कभी तेज हवाओं में लहरों के चलते स्पीड बोट का सहारा लेकर निकलना एवं लगाना पड़ता है, एवं दूसरा इंजन जो अच्छे से लोड लेता है, वह कई बार स्टार्ट होने में समस्या करता है, इसकी सेल्फ की गरारी चढ़ जाती है, जिसका कारण से क्रूज बोट की सेवाएं बंद करनी पड़ती है। इसके पर्यटकों को द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाती है।
वर्तमान में इकाई में एक क्रूज मैकलसुता संचालित है, जिसका इंजन का सुधार कार्य कराया जाना आवश्यक है, अन्यथा क्रूज चलाना किसी भी समय बंद करना पड़ सकता है। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले एवं वर्तमान में क्रूज के चलन को ध्यान में रखते हुए सुधार कर अथवा इंजन बदला जाना अति आवश्यक है, जिससे इकाई को वर्तमान में हो रही वित्तीय हानि की पूर्ति पर्यटक सीजन में की जा सके।
कोई नहीं दे रहा है जवाब
क्रूज हादसे में 13 पर्यटकों की जान गई थी। मामले पर हमने कलेक्टर से बात करना चाही, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मैकल रिजॉर्ट प्रबंधन ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार अधिकारियों को खतरे के बारे में बताया था। पत्र क्रमांक 45,108 और 169 में लगातार इंजन की हालत खराब हालत और उन्हें बदलने का जिक्र भी किया गया था।
इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब एमपीटी के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस पूरी स्थिति की जानकारी तो फिर पर्यटकों को जानलेवा क्रूज पर यात्रा करने के लिए क्यों भेजा गया।
ये खबर भी पढ़ें…
जबलपुर हाईकोर्ट में बरगी क्रूज हादसा पर सुनवाई
जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब पेश करते हुए बताया गया कि मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।पूरी खबर पढ़ें


