Advertising
Home Top stories गाजीपुर में स्मार्ट मीटर हटाने पर बनी सहमति: सांसद अफजाल अंसारी...
Advertising
<

गाजीपुर में स्मार्ट मीटर हटाने पर बनी सहमति: सांसद अफजाल अंसारी ने NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरा – Ghazipur News

1
गाजीपुर में स्मार्ट मीटर हटाने पर बनी सहमति:  सांसद अफजाल अंसारी ने NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरा – Ghazipur News

गाजीपुर में स्मार्ट मीटर हटाने पर बनी सहमति: सांसद अफजाल अंसारी ने NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरा – Ghazipur News

शशि कांत तिवारी | गाजीपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में बिजली व्यवस्था सुधार, स्मार्ट मीटर और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाने और उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस करने पर सहमति बनी।

बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने जैसे मुद्दों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, चारों विद्युत खंडों के 10-10 बड़े बकायेदारों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग द्वारा जनपद में कराए गए कार्यों का विधानसभावार विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने NEET UG परीक्षा में पेपर लीक की शिकायतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है और सरकार का इस पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है। अंसारी ने व्यवस्था संभालने वालों से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली में कई कमियां सामने आईं। स्टोर और वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि किसी जूनियर इंजीनियर की अनुशासनहीनता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता (परीक्षण) को बैठक में दिए गए सभी सुझावों और आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Advertising

इस बैठक में सदर विधायक जयकिशुन साहू, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, जखनियां विधायक बेदीराम सहित कई जनप्रतिनिधि और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सांसद अफजाल अंसारी और जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising