Advertising
Home Top stories Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मार्च के मुख्य...
Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

10:38 PM, 23-Mar-2026

Bihar: एक पल में उजड़ गई जिंदगी, प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, सहरसा के तीन मजदूरों की मौत

प्रयागराज के फाफामऊ स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। और पढ़ें

10:23 PM, 23-Mar-2026

पाकिस्तानी जासूस नौशाद: पाकिस्तान को दे चुका क्या-क्या जानकारी? मोनू ने भी कही वही बात जो गांववाले बोले; Video

 पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण मशीन चलाने वाले मोनू से NEWS4SOCIALटीम ने सोमवार को वहां जाकर बात की। कांवरा इलाके में रहने वाले मोनू ने बताया कि अक्सर वो यहीं रहने वाले नौशाद के साथ बैठकर ही खाना भी खाता था। दोनों पास के इलाके से ही खाना मंगवाते थे। अक्सर वो मोबाइल तो चलाता रहता था लेकिन ऐसा कभी शक नहीं हुआ कि नौशाद अपने मोबाइल में कुछ अवैध गतिविधि कर रहा है। और पढ़ें

10:04 PM, 23-Mar-2026

प्रयागराज में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?: कैसे हुआ धमाका, किसका है कोल्ड स्टोरेज; दिल दहला रहीं तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

Advertising

10:02 PM, 23-Mar-2026

Bihar News: खरना के साथ शुरू हुआ आस्था का कठिन सफर, चैती छठ में 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को ‘खरना’ का व्रत श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। और पढ़ें

09:57 PM, 23-Mar-2026

Bihar: पूर्णिया विवि में हंगामा, स्थापना दिवस पर आत्मदाह की कोशिश, पीयूष पुजारा समेत कई पर FIR

पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र नेता पीयूष पुजारा, चाहत कुमार और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह की कोशिश की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

09:00 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: फोन से दूरी, किताबों से दोस्ती, एमी ने 92.8% के साथ बनाई टॉप-10 में जगह

वैशाली जिले की एमी सिन्हा ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में साइंस संकाय में 92.8% अंक हासिल कर जिले के टॉप-10 में स्थान बनाया। बिदुपुर की रहने वाली एमी ने अपनी सफलता का श्रेय मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी, नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया। और पढ़ें

08:14 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: सारण की बेटी नीलू का कमाल, 459 अंक के साथ बनी जिला टॉपर, बेटियों ने फिर रचा इतिहास

सारण जिले की नीलू परवीन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कॉमर्स संकाय में 459 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली नीलू के पिता CRPF में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। और पढ़ें

08:01 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: दरभंगा का जलवा,चार छात्रों ने मारी बाजी, टॉपर्स लिस्ट में छाए जिले के सितारे

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में दरभंगा जिले के चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई। मनीष कुमार ने आर्ट्स में पांचवां स्थान, स्वीटी कुमारी और सत्यम कुमार ने अपने-अपने विषयों में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। और पढ़ें

07:35 PM, 23-Mar-2026

Bihar: आंगनबाड़ी सेविका की बेटी का कमाल, निशु ने 477 अंक के साथ टॉप-3 में बनाई जगह, अब UPSC है लक्ष्य

दरभंगा जिले की निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में 477 अंक (95.40%) हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली निशु की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और पिता किसान हैं। ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली निशु ने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल की। और पढ़ें

07:26 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: मजदूर के बेटे का कमाल, आदर्श ने 477 अंक के साथ इंटर आर्ट्स में टॉप-3 में बनाई जगह

सहरसा जिले के सिहौल गांव के 17 वर्षीय छात्र आदर्श ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 477 अंक हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद आदर्श ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising