Advertising
Home Top stories मिनी ट्रक और और ट्रैक्टर में हुई टक्कर,VIDEO: ट्रैक्टर चालक की...
Advertising
<

मिनी ट्रक और और ट्रैक्टर में हुई टक्कर,VIDEO: ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक का चालक फरार – Ajmer News

0
मिनी ट्रक और और ट्रैक्टर में हुई टक्कर,VIDEO:  ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक का चालक फरार – Ajmer News

मिनी ट्रक और और ट्रैक्टर में हुई टक्कर,VIDEO: ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक का चालक फरार – Ajmer News


अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में अल सुबहे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अचानक रॉन्ग साइड से आ रहे मिनी ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मिनी ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर लगने के बाद दोनों गाड़ियां उछाल कर जहां गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मिनी ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर चालक की बॉडी को अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। सबसे पहले देखें घटना की कुछ PHOTO’S….. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ज्ञान विहार स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर सुबह 3 बजे हादसा हुआ था। पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल की तरफ से रेत से भरा हुआ एक मिनी ट्रक आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ से एक ट्रैक्टर मालवा खाली करके आ रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि साहू मैरिज गार्डन के बाहर अचानक मिनी ट्रक के चालक ने ट्रक को रॉन्ग साइड में ले लिया। जिससे सामने से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां उछलकर कुछ दूर जाकर गिर गई। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त भी हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब गया। तभी मिनी ट्रक भी पलट गया था लेकिन उसका चालक गाड़ी से निकला और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मिलना किया तो एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था। जिसे जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे जांच के बाद सरधना नदी फर्स्ट निवासी विशाल उर् विशु कहार(22) को मृत घोषित किया है। जिसकी बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है। मामले में अनुसंधान जारी है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात भीषण सड़क हादसे की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें मिनी ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर होती दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising