Advertising
Home Breaking News Hindi ये 7 बातें पत्नियाँ पति को कभी नहीं बताती है, यकीन न...
Advertising
<

ये 7 बातें पत्नियाँ पति को कभी नहीं बताती है, यकीन न हो तो पढ़ें-

2883

भले ही लोग कहते हैं कि शादी करने के बाद एक दूसरे के हो जाते है लेकिन वे आत्मिक तौर पर उतना एक नहीं हो पाते हैं जितना वह जताने की कोशिश करते हैं। इसका कारण यह है कि सबका अपना-अपना डार्क सीक्रेट होता है। यही चीज पति पत्नी में भी होता है। ऐसी कई चीजें होती है जो पति पत्नी से छुपाते हैं और पत्नियां अपने पति से। हम आज बात करने जा रहें कुछ ऐसी बातों की जो पत्नियां अपने पति से छुपाती है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- सीक्रेट क्रश

यह तो सभी जानते हैं हर महिला का कोई न कोई सीक्रेट क्रश होता है। यह सीक्रेट कोई सेलिब्रिटी और हीरो हो सकता है। पत्नियां इस बारें में कभी नहीं बताती है। उन्हें लगता है अगर पति को ये बात पता चल गयी तो वह गुस्सा हो जायेंगे और उनके अंदर रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना आ जाएगी। या फिर कुछ पुरष और पति अपनी पत्नी के क्रश की तरह बनने की कोशिश करते हैं। यह कभी कभी रिश्ते के लिए खतरनाक हो जाता है।

2- अपने दिल की बात छुपाना

दाम्पत्य जीवन चाहे पति-पत्नी कितना भी करीब हो जाएं वे एक दूसरे से बात छुपाते हैं। अलग-अलग इंसान होने के
नाते सबकी विचारधारा अलग अलग होती है। इसलिए कभी कभी विचारों का टकराव हो जाता है। इससे तनाव और मनमुटाव की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए एक दूसरे की बात पर न सहमत होने के बावजूद दम्पति अपने दिल की बात एक दूसरे से छुपाती है।

3- अंतरंग पलों को न साझा करना

कुछ पति-पत्नी ऐसे होते हैं जो अपनी इंटिमेसी को लेकर आपस में चर्चा नहीं करते हैं। सबसे ज्यादा पत्नियाँ इस बारें में पति से बात करने में कतराती है। पति अगर बार-बार पूछे भी तो वह उन ख़ास पलों में कैसा अनुभव हुआ ये सब नहीं बताती है।

4- पर्सनल बीमारी को न बताना

Advertising

औरतों को कुछ न कुछ पर्सनल परेशानी होती है। जिसका जिक्र वह अपने पति से नहीं करती है। इसका कारण यह भी होता है कि पत्नी अपने पति को उसके लिए परेशान होते नहीं देख सकती है।

5- ख़ास दोस्तों के बारें में न बताना

हर एक महिला का कोई न कोई खास दोस्त होता है। इसकी जानकारी वह अपने पति को नहीं होने देती है। महिला जो बातें अपनी इस दोस्त से शेयर करती है वह पति से भी नहीं शेयर करती है।

6- अपने अतीत को छुपाना

हर व्यक्ति अपने अतीत को छुपाता है। पत्नियां अकसर पुराने लवर के बारें में पति को नहीं बताती है। सोच यह रहती है कि अगर पति को उनके अतीत के बारें में पता चल गया तो रिश्ता टूट सकता है।

यह भी पढ़ें- नित्यानंद ने आइलैंड खरीदकर घोषित किया नया देश, पासपोर्ट, झंडा और प्रतीक सब अलग

7- पैसे चुराकर रखना

हर पत्नी अपने पति से पैसे चुराकर रखती है। वह पति को कभी भनक नहीं लगने देती है कि उसके पास कितने पैसे हैं। ऐसा सदियों से चला आ रहा है। बाद में इन्ही पैसों से वह परिवार को मुसीबतों से उबारती हैं।

Advertising