Advertising
Home Top stories पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों को...
Advertising
<

पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों को किया खारिज

1
पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों को किया खारिज


पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों को किया खारिज

Image Source : INSTAGRAM/@AGNIDEVCHOPRA
पिता विधु विनोद चोपड़ा और मां अनुपमा चोपड़ा के साथ अग्नि चोपड़ा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ऑक्शन के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, जिसके लिए कुल 879 खिलाड़ियों ने अपना दिया है। इस लिस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा भी सुर्खियों में आ गए। दरअसल, इस लिस्ट में विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव चोपड़ा का नाम भी शामिल होने का दावा किया गया, जो पूर्व में भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं। इन दावों ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। इस बीच अग्नि चोपड़ा और उनकी मां अनुपमा चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है और इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। अग्नि चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने लीग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और उनके खिलाफ फैलाई जा रही खबरें गलत हैं।

पीएसएल के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची में नाम

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब अग्नि देव का नाम पीएसएल के 11वें एडिशन के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची में सामने आया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ये सूची उपलब्ध है, जिसमें अग्नि चोपड़ा को अमेरिकी नागरिक बताया गया था। वहीं उनकी बेस प्राइस 6,00,000 PKR थी। इस लिस्ट के सामने आते ही ऐसी खबरें फैलने लगीं कि अग्नि चोपड़ा ने पीएसएल के अपकमिंग सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अब अग्नि ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दावों पर अग्नि चोपड़ा का रिएक्शन

अग्नि चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएसएल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दावों पर प्रतिक्रिया दी है, जिसे उनकी मां और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने भी री-शेयर किया है। अपने पोस्ट में अग्नि चोपड़ा ने पीएसएल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दावों का खंडन किया है और दावा किया कि उनके खिलाफ झूठी जानकारी और खबरें फैलाई जा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने इन दावों पर यकीन न करने का भी आग्रह किया है।

अग्नि देव चोपड़ा का पोस्ट

अपने पोस्ट में अग्नि ने लिखा, “एक टूर्नामेंट को लेकर मेरे नाम से फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने पीएसएल के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। मैं अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर और लॉन्ग टर्म करियर गोल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं।”

agni dev chopra

Advertising
Image Source : INSTAGRAM/@AGNIDEVCHOPRA

अग्नि चोपड़ा का पोस्ट

अनुपमा चोपड़ा ने री-शेयर किया पोस्ट

अनुपमा चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को री-शेयर किया है। उन्होंने बिना किसी कमेंट के ये पोस्ट शेयर किया है। वहीं इस विवाद पर अब तक अग्नि के पिता और बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें, अग्नि देव चोपड़ा अमेरिकी नागरिक हैं और दुनिया भर की लीगों में खेलने के लिए पात्र हैं। वह 2025 तक भारतीय घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं और रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स में भाग ले चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Main Tere Ishq Mein 2.O: धर्मेंद्र की 53 साल पुराने हिट गाने का आया रीमेक, देखकर आग बबूला हुए ही-मैन के फैन

Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- ‘SAVAGE’

Latest Bollywood News

Advertising