Advertising
Home Top stories BHU प्रशासन ने 5 छात्रों पर की कार्रवाई: 3 को निलंबित,2...
Advertising
<

BHU प्रशासन ने 5 छात्रों पर की कार्रवाई: 3 को निलंबित,2 को दी कड़ी चेतावनी, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया था विरोध प्रदर्शन – Varanasi News

0
BHU प्रशासन ने 5 छात्रों पर की कार्रवाई:  3 को निलंबित,2 को दी कड़ी चेतावनी, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया था विरोध प्रदर्शन – Varanasi News

BHU प्रशासन ने 5 छात्रों पर की कार्रवाई: 3 को निलंबित,2 को दी कड़ी चेतावनी, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया था विरोध प्रदर्शन – Varanasi News


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए हैं। जिसपर छात्रों में नाराजगी जताई है। छात्रों ने कहा कि हम लोगों ने अस्पताल प्रशासन के अव्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। कमेटी ने जांच में जो हम लोगों पर आरोप लगे थे वह असत्य पाया था फिर भी यह नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पल्लव सुमन, सत्यानारायण सिंह और श्यामल कुमार को उनके वर्तमान अध्ययन पाठ्यक्रम से 15 दिनों की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन छात्रों के सभी शैक्षणिक अधिकार समाप्त रहेंगे और वे विश्वविद्यालय की किसी भी शैक्षणिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे। छात्रावास और पुस्तकालय सुविधा भी वापस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इन छात्रों को छात्रावास अथवा पुस्तकालय की सुविधा प्राप्त है तो उसे भी 15 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान यदि कोई छात्र विश्वविद्यालय के किसी भी छात्रावास में अनधिकृत रूप से पाया गया या पुस्तकालय सुविधाओं का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, तो भविष्य में उसे स्थायी रूप से छात्रावास आवंटन से वंचित कर दिया जाएगा। सामुदायिक सेवा और काउंसलिंग अनिवार्य इन तीनों छात्रों को निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद 10 घंटे की अनिवार्य सामुदायिक सेवा करनी होगी। इसके साथ ही किसी परामर्शदाता द्वारा संचालित अधिकतम 5 काउंसलिंग सत्रों में भी भाग लेना अनिवार्य होगा। इन सभी दायित्वों की पूर्ति की रिपोर्ट डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय के माध्यम से उप कुलसचिव (अकादमिक) को सौंपनी होगी। साथ ही इस पूरे आदेश की जानकारी छात्रों के अभिभावकों और पीएचडी पर्यवेक्षकों को भी औपचारिक रूप से दी जाएगी। दो अन्य छात्रों को कड़ी चेतावनी इसके अलावा पुनीत कुमार मिश्रा और शिवम सोनकर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों छात्रों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने शेष शैक्षणिक अध्ययन काल में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या अनुशासनहीन गतिविधियों से दूर रहें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि वे किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता में शामिल पाए गए, तो विश्वविद्यालय नियमों के तहत उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising