Advertising
Home Top stories मुंगेर में दो भाइयों ने खंती-चाकू से एक-दूसरे को काटा: 5...
Advertising
<

मुंगेर में दो भाइयों ने खंती-चाकू से एक-दूसरे को काटा: 5 बीघा जमीन विवाद में लड़े, एक की पत्नी बोली- बड़े और मंझले ने लड़वाया – Munger News

0
मुंगेर में दो भाइयों ने खंती-चाकू से एक-दूसरे को काटा:  5 बीघा जमीन विवाद में लड़े, एक की पत्नी बोली- बड़े और मंझले ने लड़वाया – Munger News

मुंगेर में दो भाइयों ने खंती-चाकू से एक-दूसरे को काटा: 5 बीघा जमीन विवाद में लड़े, एक की पत्नी बोली- बड़े और मंझले ने लड़वाया – Munger News


बिहार के मुंगेर जिले में जमीन विवाद की आपसी मारपीट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर एसपी सैयद इमरान ने कहा कि एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। दोनों के शव को तहकिकात कर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। घटनास्थल से लोहे का रॉड, चाकू सहित अन्य सामान को बरामद किया गया। पूरा मामला जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव का है। पूरा मामला, 2 पॉइंट में समझिए…
1. जमीन विवाद में खौफनाक मारपीट
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद ने खौफनाक मारपीट में बदल गया। दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हिंसक संघर्ष में पहले एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2. पांच बीघा जमीन और रास्ते को लेकर विवाद
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शैलेश कुमार सिंह और उनके बड़े भाई 45 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के पीछे करीब पांच बीघा जमीन और रास्ते को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्यों के इशारे पर दोनों भाइयों को आपस में लड़ाया गया, ताकि बाद में उनकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। बड़े भाई ने दोनों को लड़वाया
मृतक शैलेश की पत्नी सविता ने कहा कि मैं दो दिन पहले अपने मायके बांका जिले के डाढा गांव गई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी का फोन आया कि घर में शैलेश और मुकेश के बीच मारपीट हो गई है और दोनों घायल हैं। खबर मिलते ही मैं अपने मायके वालों के साथ खपड़ा गांव पहुंची। वहां देखा कि मेरे पति शैलेश जमीन पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके बड़े भाई मुकेश भी खून से लथपथ हालत में पड़े थे।” लंबे समय से जमीन बांटी नहीं जा रही थी जिसके कारण दोनों भाई में झगड़ा हुआ। परिजन बोले- मुकेश की पत्नी छोड़कर चली गई थी
मुकेश की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अकेले ही रहन-सहन कर रहा था और परिवार से दूरी बनी हुई थी। एसपी बोले- अन्य दो भाइयों से भी पूछताछ होगी
हमें सूचना मिली कि दो सगे भाई आपस में जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। दोनों के बीच मारपीट हुई। खंती और चाकू से दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को ग्रामीणों और थाने की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में दो भाई सामने नहीं आ रहे हैं, दोनों से पूछताछ की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising