Advertising
Home Top stories ‘मेरी घरवाली जैसी कोई नहीं, लोगों से लड़ जाता था’: अंबाला...
Advertising
<

‘मेरी घरवाली जैसी कोई नहीं, लोगों से लड़ जाता था’: अंबाला में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा युवक का सुसाइड, मरने से पहले VIDEO बनाया – Ambala News

1
‘मेरी घरवाली जैसी कोई नहीं, लोगों से लड़ जाता था’:  अंबाला में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा युवक का सुसाइड, मरने से पहले VIDEO बनाया – Ambala News

‘मेरी घरवाली जैसी कोई नहीं, लोगों से लड़ जाता था’: अंबाला में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा युवक का सुसाइड, मरने से पहले VIDEO बनाया – Ambala News


हरियाणा के अंबाला में युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में उसने पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मीठापुर गांव निवासी संदीप के तौर पर हुई है। वह ट्रक ड्राइवर था। उसकी 12 साल पहले पंजाब की युवती से शादी हुई थी। वीडियो में संदीप कह रहा है कि पत्नी होटल में कमरा लेकर रहती थी। पहले मुझे उस पर बहुत मान था। उसके लिए लोगों से लड़ जाता था। ससुरालवालों ने घर बुलाकर कमरे में बंद कर मेरे साथ मारपीट की। 12 साल में मुझे पत्नी ने बर्बाद कर दिया। सुसाइड पर पिता की 2 बातें… अब जानिए संदीप ने सुसाइड से पहले वीडियो में क्या कहा… मां बीमार थी, इसलिए शादी की
वीडियो में संदीप कह रहा है कि मैं ड्राइवर हूं। मैंने सब कुछ किया। उसने मुझसे जो चीज मांगी, मैंने लाकर दी। मैं ड्राइवर हूं, कुछ मजबूरियां होती हैं, किराए पर रहता हूं। हम मुश्किल से अपने पैरों पर खड़े हुए और दो टाइम की रोटी खाने लगे। मां बीमार रहती थी, इसलिए मां-बाप ने शादी कर दी। पत्नी की मां ने शादी के बाद ही अलग करवा दिया। हम दूर-दूर रहने लग गए। घरवाली ने सूली पर टांग दिया
उसने आगे कहा कि अब शादी के 12 साल हो गए, मेरी जिंदगी खराब हो चुकी है। 12 साल में इसने मुझे तबाह कर दिया। ना मुझे कुछ करने दिया और न ही ऊपर उठने दिया। एक लाख रुपए मुझसे लिए थे। इसका फर्ज बनता था कि वे पैसे मुझे वापस कर दे। इन्होंने मुझे बस 60 से 65 हजार रुपए दिए। मैंने ब्याज पर लेकर पैसे दिए थे। उसके 30 हजार रुपए रहते थे। मैंने ये पैसे भरे। अगर मैं मर गया तो मेरी मौत दी जिम्मेदार घरवाली है। इसने मुझे सूली पर टांग दिया। गरीब का इकलौता बेटा मरवा दिया
संदीप ने कहा कि आज भी घर आई थी। सरकारी राशन लेकर चली गई। मेरी मां ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। मैंने फोन किया तो मां ने बात कराई। मैंने उसे कहा कि जुलूस निकल रहा है। इसके बाद वह निकल गई। अब मैं जिंदगी से निकल जाऊंगा। उसने गरीब का इकलौता बेटा मरवा दिया। इन महिलाओं पर बिल्कुल भरोसा मत करो। 12 दिन से बेटी से बात नहीं कराई
उसने कहा कि जब ये भागकर होटल में कमरा लेकर रहने लगी। इसके साथ कोई व्यक्ति है, अकेली तो रहेगी नहीं। मेरी बेटी से इसने 12 दिन हो गए बात नहीं कराई। नंबर-मैसेज में मुझे ब्लॉक कर रखा है। मेरे मां-बाप का इसमें कोई कसूर नहीं है। मेरे ससुरालवालों का कसूर है। उन्होंने घर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की। इन्होंने आस पड़ोस वालों को बुला लिया। कमरे में बंद करके इन्होंने मार-मारकर मेरा बुरा हाल कर दिया। बहुत मुश्किल से मैं भागकर अपने घर आया। मैंने पटियाला में FIR भी करवाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पत्नी के घरवालों ने समझौता कर फिर मेरे घर भेज दी। खर्चे को लेकर बदनाम करती थी
संदीप ने आगे कहा कि इसके 10 दिन भाग फिर वह भाग गई। इनकी प्लानिंग थी कि तू एक बार चली जा, फिर वापस आ जाइयो। मैंने किसी का कर्ज नहीं देना। बस मुझे मरने के बाद इंसाफ मिल जाए। भरोसा मत करो इन महिलाओं पर। जब मेरी शादी हुई मेरा शरीर बहुत सुंदर होता था। मूंछ खड़ी करके चलता था। रोटी बढ़िया चल रही थी। जैसे ही इससे शादी हुई इसने सब कुछ डुबो दिया। मैं उसे खर्चा देता था, लेकिन वह बदनाम करती थी कि मुझे पैसा नहीं देता। मैं गरीब हूं, बस मुझे इंसाफ मिल जाए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising