Advertising
Home Top stories लखनऊ में शिलापट्ट पर हारे हुए भाजपा नेता का नाम: पार्टी...
Advertising
<

लखनऊ में शिलापट्ट पर हारे हुए भाजपा नेता का नाम: पार्टी के महानगर और मंडल अध्यक्ष के भी नाम लिखे, अधिकारी बोले- सब हटाएंगे – Lucknow News

0
लखनऊ में शिलापट्ट पर हारे हुए भाजपा नेता का नाम:  पार्टी के महानगर और मंडल अध्यक्ष के भी नाम लिखे, अधिकारी बोले- सब हटाएंगे – Lucknow News

लखनऊ में शिलापट्ट पर हारे हुए भाजपा नेता का नाम: पार्टी के महानगर और मंडल अध्यक्ष के भी नाम लिखे, अधिकारी बोले- सब हटाएंगे – Lucknow News


लखनऊ के विकासकार्यों में जनप्रतिनिधियों से ज्यादा भाजपा के मंडल और महानगर लेवल के नेताओं के नाम चमक रहे हैं। कई विकासकार्यों के शिलापट्ट पर सांसद राजनाथ सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के नाम छपे हैं। इतना ही नहीं, सांसद निधि से कराए गए काम पर उन्होंने अपना नाम लिखवा दिया जो कभी पार्षदी का चुनाव हार चुके हैं। दरअसल, राज्यसभा सांसद व पूर्व मेयर दिनेश शर्मा ने 18 जनवरी को एक करोड़ रुपए की कई इंटरलॉकिंग और सड़क का शिलान्यास किया। इसके लिए एकसाथ सभी शिलापट्ट को जोड़कर उन पर फूलमाला चढ़ा दिया गया। इस दौरान जो हैरान करने वाली बात दिखी, वह यह कि कुछ शिलापट्ट पर ऐसे नाम दिखे जो जनप्रतिनिधि नहीं हैं। इस नए ट्रेंड को अधिकारियों ने बंद कराने की बात कही है। एक शिलापट्ट पर अभय के घर से शिवनारायण की दुकान तक, अनिल के घर से रानी कटरा मुख्य मार्ग तक, मुन्ना के घर से शरद के घर तक सीसी सड़क निर्माण की बात लिखी थी। उस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और लखनऊ मंडल अध्यक्ष दया पांडेय का भी नाम, पार्टी में मिले पद के साथ लिखा हुआ है। लखनऊ के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर अजय जैन ने कहा- ये नाम हटेंगे। 3 तस्वीरें देखिए… बोर्ड पर भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष का नाम चौक में कालीजी वार्ड में सीसी रोड बनना है। इसका भी शिलान्यास किया गया, जो कि उनकी निधि से बन रहा है। इसके बोर्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा और पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू का नाम लिखा है, लेकिन दो चौंकाने वाले नाम भी बोर्ड में लिखे हैं। ये नाम थे- भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष दया पांडेय के। ये दोनों ही कोई जनप्रतिनिधि नहीं हैं। सांसद निधि से कराए काम में पूर्व पार्षद का नाम इस्माइलगंज प्रथम में आनंदेश्वर मंदिर हरिहरनगर के पास आरसीसी रोड और नाली निर्माण का काम सांसद राजनाथ सिंह की निधि से किया गया है। यहां पर लगे बोर्ड में कृष्ण वीर सिंह बंटू, पूर्व पार्षद भाजपा का नाम दर्ज है। ऐसे में वार्ड से कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का जगह-जगह शिलान्यास सहित उद्घाटन करने पर शिलापट्ट पर नाम लिखा जा रहा है, जबकि इस पर सिर्फ पार्टी के नेताओं का नाम लिखा जाना चाहिए। ‘SIR यज्ञ है, पार्टियों को चुनाव पर ब्राह्मण याद आए’ विकासकार्यों के शिलान्यास के बाद राज्यसभा सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने SIR पर बात की। उन्होंने कहा- यह प्रक्रिया एक यज्ञ है। हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर आपका नाम SIR में दर्ज हो गया तो समझिए यज्ञ में एक आहुति आपकी हो गई। वहीं, पूर्व सीएम मायावती के ब्राह्मणों वाले बयान पर कहा- राजनीतिक पार्टियों के चुनाव से पहले ही ब्राह्मण याद आते हैं। इससे पहले ब्राह्मणों और देवी-देवताओं को गाली देते रहते हैं। ये लोग कभी मंदिर जाएं तो समझना कि ये ब्राह्मणों के हितैषी हैं। ———————— ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश ने शंकराचार्य से फोन पर बात की : बोले- जल्द मिलने आऊंगा; मेला प्राधिकरण ने अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा नोटिस प्रयागराज माघ मेले में पालकी यानी रथ यात्रा रोके जाने के विरोध में अभी भी शिविर के बाहर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बैठे हुए हैं। सोमवार को​​​​ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से फोन पर बात की। उनसे कहा- मैं आपके साथ हूं, जल्द ही मिलने आऊंगा। (पूरी खबर पढ़िए)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising