बरेली में विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी: VIP मेहमानों का जमावड़ा, अखिलेश के बाद आजम खां और सपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे – Bareilly News h3>
विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
बरेली में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव और बहेड़ी विधायक अताउर रहमान की बेटी डॉ. करीना रहमान की शादी संपन्न हुई। शादी में सुबह से ही VIP मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। दिन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहुंचकर नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिय
.
रिजोर्ट के मुख्य द्वार पर खड़ी रसियन मेहमानों का स्वागत करते हुए
डॉ. करीना रहमान की शादी लखनऊ के डॉ. मोहम्मद फैज के साथ हुई है। दोनों ही लखनऊ में मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं। विधायक अताउर रहमान की तीन बेटियां हैं, जिनमें डॉ. करीना सबसे बड़ी हैं।
शादी में नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
बरेली में विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी VIP मेहमानों का जमावड़ा, अखिलेश के बाद आजम खां और सपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे शादी समारोह में सियासी और प्रशासनिक गलियारे के कई चेहरे नजर आए। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल, मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां, सांसद नीरज मौर्य, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद नदवी, भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी समेत सैकड़ों विधायक, सांसद और उद्योगपति इस मौके पर मौजूद रहे।
देखे शादी में आये VIP मेहमानों की फोटो …..
विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी में पहुचे सपा नेता आजम खां और प्रदेश अध्यक्ष
शादी में vip मेहमानों का जमावड़ा
इसी रिजोर्ट में हुई विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी
शादी में पहुचे कई बड़े नेता आपस में बातचीत करते हुए
शादी में पहुचे अंतररास्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी और भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार
शादी में पहुचे मेहमानों का स्वागत करते हुए विधायक अताउर रहमान
कार्यक्रम बरेली के नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निरवाना में आयोजित किया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
वहीं इस मौके पर दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत में आजम खां ने नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद दी। जब उनसे दिल्ली ब्लास्ट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “यह शादी का मौका है, यहां इस तरह के सवाल करना ठीक नहीं।”
शादी में शामिल होने पहुंचे नेताओं और मेहमानों ने विधायक अताउर रहमान को बेटी की शादी की शुभकामनाएं दीं और नव दंपत्ति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।



