Advertising
Home Top stories LDA बना रहा लखनऊ का पहला ग्लो गार्डेन: 10 करोड़ की...
Advertising
<

LDA बना रहा लखनऊ का पहला ग्लो गार्डेन: 10 करोड़ की लागत से जॉगर्स पार्क होगा नया, लगेगी रंग-बिरंगी लाइटें और फव्वारे – Lucknow News

0
LDA बना रहा लखनऊ का पहला ग्लो गार्डेन:  10 करोड़ की लागत से जॉगर्स पार्क होगा नया, लगेगी रंग-बिरंगी लाइटें और फव्वारे – Lucknow News

LDA बना रहा लखनऊ का पहला ग्लो गार्डेन: 10 करोड़ की लागत से जॉगर्स पार्क होगा नया, लगेगी रंग-बिरंगी लाइटें और फव्वारे – Lucknow News

लखनऊ के लोगों को हरदोई रोड स्थित जॉगर्स पार्क रात में रंगों की रोशनी में नहाया नजर आएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इसमें शहर का पहला ‘ग्लो गार्डेन’ बनाने जा

.

एलडीए उपाध्यक्ष ने किया पार्क का निरीक्षण

रहा है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

गोबो इफेक्ट से दिखेंगी चमकदार आकृतियां

एलडीए पार्क को 10 करोड़ रुपए की लागत से नया रूप देगा। इसमें पेड़, फूल, पक्षी और जानवरों के मॉडल लगाए जाएंगे, जो खास तरह की लाइटों से लैस होंगे। इन पर गोबो इफेक्ट के जरिए रंग-बिरंगी आकृतियां झिलमिलाती नजर आएंगी। रात के अंधेरे में यह पूरा पार्क ग्लो गार्डेन के रूप में चमकेगा।

Advertising

पार्क में बनाई जाएंगी इस तरह की कलाकृतियां

17.5 एकड़ में फैला लोकप्रिय पार्क

बसंतकुंज योजना के तहत बना यह पार्क करीब 17.5 एकड़ में फैला है। मॉर्निंग वॉक और घूमने के लिए यह पहले से ही आसपास के लोगों की पहली पसंद है। अब एलडीए इसे नई थीम पर सजाने जा रहा है, जिससे यह शहर का सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बन सके।

5 वॉटर बॉडी में लगेंगे नए फाउंटेन

पार्क में बनी पांच वॉटर बॉडी में नए फाउंटेन लगाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि फव्वारे पार्क की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे। इसके साथ ही ओपन जिम, योगा हट और किड्स प्ले एरिया भी विकसित किया जाएगा। योगा हट के पास 12 योग मुद्राओं के स्कल्पचर लगाए जाएंगे, जबकि बच्चों के लिए आधुनिक झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे।

800 मीटर का जॉगिंग ट्रैक होगा अपग्रेड

पार्क के लगभग 800 मीटर लंबे जॉगिंग ट्रैक को भी दुरुस्त किया जाएगा। बारिश में जलभराव से खराब हुए हिस्सों की मरम्मत कर ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में पानी न भरे। वहीं, इंट्रेस प्लाजा को भी अपग्रेड करने के साथ पार्क के उत्तर दिशा में नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा जॉगर्स पार्क पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय है। ग्लो गार्डेन बनने के बाद यह शहर के सबसे आकर्षक पार्कों में शुमार होगा। यहां आने वालों को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising