Advertising
Home Top stories पंजाब के 19 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट: 103 MM...
Advertising
<

पंजाब के 19 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट: 103 MM बरसा मानसून; सामान्य से 13 प्रतिशत बरसात, 5 दिन साफ रहेगा मौसम – Amritsar News

0
पंजाब के 19 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट:  103 MM बरसा मानसून; सामान्य से 13 प्रतिशत बरसात, 5 दिन साफ रहेगा मौसम – Amritsar News

पंजाब के 19 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट: 103 MM बरसा मानसून; सामान्य से 13 प्रतिशत बरसात, 5 दिन साफ रहेगा मौसम – Amritsar News

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय छाए बादल।

पंजाब में मानसून का तीसरा दौर आज खत्म हो रहा है। आज पंजाब के 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सुबह 19 जिलों के लिए फ्लैश अलर्ट जारी कर दिया है। आज के बाद, अगले 5 दिन ना तो कोई अलर्ट है ना ही बारिश के आसार दिख रहे हैं।

.

जिसके चलते अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन ऊमस को अधिक परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तक 103.4 मिमी मानसून पंजाब में बरसा है, जो सामान्य से अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार मानसा, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, फाजिल्का, चंडीगढ़, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट 9.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी फ्लैश अलर्ट।

Advertising

इसके अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

पंजाब में बारिश को लेकर जारी अलर्ट।

लुधियाना- अमृतसर में सबसे अधिक बारिश

पंजाब में 7 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोहाली, संगरूर, बठिंडा और मुक्तसर शामिल है। इन शहरों में 58 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन और फरीदकोट जिलों में बारिश सामान्य से काफी अधिक दर्ज की गई है। लुधियाना में जहां 181.9 मिमी बारिश हुई है, वहीं, अमृतसर में 163.4 मिमी बादल बरसे हैं।

वहीं, पंजाब में औसतन 13 फीसदी अधिक बारिश इस सीजन में हुई है। 1 जून से 9 जुलाई तक राज्य में 103.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यता पंजाब में 91.7 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

राज्य के प्रमुख शहरों में आज मौसम

अमृतसर- आज बादल छाए रहेंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

जालंधर- आज बादल छाए रहेंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

लुधियाना- आज बादल छाए रहेंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

पटियाला- आज बादल छाए रहेंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

मोहाली- आज बादल छाए रहेंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising