Advertising
Home Top stories दावा- श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के नए कप्तान: सूर्यकुमार यादव की...
Advertising
<

दावा- श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के नए कप्तान: सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे, तिलक वर्मा को उपकप्तानी

1
दावा- श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के नए कप्तान:  सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे, तिलक वर्मा को उपकप्तानी

दावा- श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के नए कप्तान: सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे, तिलक वर्मा को उपकप्तानी

  • Hindi News
  • Sports
  • Shreyas Iyer, Tilak Varma, T20 Captain, BCCI, Indian Cricket Team, Cricket News, Cricket Updates, Iyer Captaincy

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। ANI के मुताबिक, तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया जाएगा। BCCI सूत्र ने ANI को बताया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी के बीच श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाने पर सहमति बन गई है। सिलेक्टर्स आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टीम का ऐलान करेंगे।

गुरुवार को हुई BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग में हालांकि टी-20 कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई थी। इसके बावजूद बोर्ड के शीर्ष अधिकारी श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाने के फैसले पर पूरी तरह सहमत हैं। 6 जून को होने वाली सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में अय्यर भी शामिल हो सकते हैं।

ढाई साल बाद श्रेयस की टी-20 टीम में वापसी श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। टीम कॉम्बिनेशन और सूर्यकुमार व तिलक वर्मा के मिडिल ऑर्डर में होने से वे लंबे समय से बाहर थे। इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण तब उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है।

वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार पर गिरी गाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार का प्रदर्शन औसत रहा, जिसके कारण उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ रही है।

Advertising

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल भारतीय टीम को आयरलैंड के बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो T20 मैच खेलने हैं। इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी 9 से 21 जून तक श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलेंगे, जिसमें अफगानिस्तान की टीम भी शामिल है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

Advertising