एएनटीएफ ने 25 हजार का इनामी तस्कर उज्जैन से पकड़ा: आरोपी कालसर्प दोष की पूजा के लिए महाकाल की नगरी गया, 10 सालों से तस्करी में सक्रिय – Jaipur News

1
एएनटीएफ ने 25 हजार का इनामी तस्कर उज्जैन से पकड़ा:  आरोपी कालसर्प दोष की पूजा के लिए महाकाल की नगरी गया, 10 सालों से तस्करी में सक्रिय – Jaipur News

एएनटीएफ ने 25 हजार का इनामी तस्कर उज्जैन से पकड़ा: आरोपी कालसर्प दोष की पूजा के लिए महाकाल की नगरी गया, 10 सालों से तस्करी में सक्रिय – Jaipur News


राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चौथे दिन कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी राकेश (37) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “ऑपरेशन मदमनीरा” के तहत की गई। आईजी एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश को उज्जैन से दबोच लिया गया। आरोपी कालसर्प दोष की पूजा के लिए उज्जैन गया आईजी ने बताया कि राकेश लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। वह मोबाइल नंबर बदलता रहता था और अधिकतर समय फोन बंद रखता था। एएनटीएफ की टीम लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी कालसर्प दोष की पूजा के लिए उज्जैन गया हुआ है। इसके बाद टीम सादे कपड़ों में श्रद्धालु बनकर महाकाल मंदिर और आसपास के मंदिरों में निगरानी करती रही। आखिरकार महाकाल मंदिर के निकट एक छोटे मंदिर में हवन और पूजा-अर्चना कर रहे राकेश की पहचान कर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आईटीआई डिप्लोमा के बाद बना तस्कर पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश ने वर्ष 2010 में आईटीआई डिप्लोमा किया था। इसके बाद वह खेती के काम से जुड़ा, लेकिन डोडा-पोस्त के कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में आने के बाद तस्करी की दुनिया में उतर गया। धीरे-धीरे उसके संबंध मारवाड़ के बड़े तस्करों से बने और उसने मध्यप्रदेश से राजस्थान तक मादक पदार्थों की सप्लाई शुरू कर दी। राकेश पिछले करीब 10 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था। मध्यप्रदेश में डोडा-पोस्त की दुकान पर काम करने के दौरान उसका संपर्क मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों से हुआ और बाद में वह बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बन गया। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। एएनटीएफ अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में मध्यप्रदेश से राजस्थान तक फैले मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। गौरतलब है कि एएनटीएफ लगातार विभिन्न राज्यों में अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। इससे एक दिन पहले टीम ने झारखंड निवासी वांछित अपराधी अंकित को गिरफ्तार किया था। लगातार चौथे दिन हुई इस कार्रवाई ने नशा तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ के अभियान को और मजबूती दी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News