Advertising
Home Top stories प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात में शामिल थे और भी...
Advertising
<

प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात में शामिल थे और भी बदमाश, बाइक सवार लुटेरों को फोन पर मिल रहा था निर्देश?

1
प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात में शामिल थे और भी बदमाश, बाइक सवार लुटेरों को फोन पर मिल रहा था निर्देश?

प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात में शामिल थे और भी बदमाश, बाइक सवार लुटेरों को फोन पर मिल रहा था निर्देश?

नई दिल्लीःप्रगति मैदान टनल में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से गनपॉइंट पर लूटपाट करने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी की कैब को रोकते और दोनों से बंदूक के दम पर लगभग दो लाख रुपये नकदी से भरा बैग लूटते नजर आए थे। पिछले शनिवार को लूट की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया था, तब दोनों नकद की आपूर्ति करने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रगति मैदान टनल में की थी फिल्मी स्टाइल में लूट, क्राइम ब्रांच ने 5 को किया गिरफ्तार

फोन पर मिल रहे थे निर्देश?

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मी अंदाज में की गई लूट की इस वारदात में पकड़े गए आरोपियों के अलावा और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि बाइक पर सवार बदमाश फोन पर किसी के साथ लगातार संपर्क में थे और उन्हें फोन पर निर्देश मिल रहे थे। हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है। इस मुद्दे पर आज दोपहर साढ़े 3 बजे दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और जानकारी देगी। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान के बाद ही पता चलेगा कि लूट की वारदात को अंजाम देने के पीछे मास्टरमाइंड कौन है।

tunnel-robbery-4-bikers

प्रगति मैदान टनल लूट में पकड़े गए 5 आरोपी (फोटोः CCTV फुटेज)

Advertising

लूट के बाद जश्न मनाने पहुंचे हरिद्वार

स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने बताया कि कुछ आरोपी अपने दोस्तों के साथ लूट का जश्न मनाने हरिद्वार चले गए थे। कुछ को वहां से पकड़ा, जबकि कुछ को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी चांदनी चौक से ही कारोबारी का पीछा करते हुए आए थे। सभी बुराड़ी और उसके आसपास के इलाके के ही रहने वाले हैं और पेशेवर लुटेरे हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी हैं। क्योंकि, लूट बेशक चार लोगों ने की थी, लेकिन इनकी प्लानिंग में कई और लोग शामिल हैं। उनकी तलाश में भी छापेमारी जारी है।

Delhi Crime: 2 लाख रुपये लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहा था, प्रगति मैदान टनल में बंदूक दिखा लूट लिए

350 CCTV फुटेज खंगाले

बता दें, पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार लुटेरों की पहचान के लिए पिछले 48 घंटे में 350 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों ने डिलीवरी एजेंट की कंपनी के कर्मचारियों, कंपनी के मालिक और दूसरे लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने प्रगति मैदान सुरंग और उससे आगे जा रहे रास्ते पर लगे 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाश लूट के बाद कौन से रास्ते पर गए थे।’

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising