Advertising
Home Breaking News Hindi संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से किया...
Advertising
<

संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से किया पुरस्कृत

502

नई दिल्ली: पीएम मोदी को आज को एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण अवॉर्ड ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से पुरस्कृत किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा दिया गया.

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है- मोदी

बता दें कि इस अवार्ड को प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है. यह ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड भारत की उस नित्य नूतन चीर पुरातन परंपरा का सम्मान है, जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा है. ये भारत के जंगलों में व्यतीत कर रहें उन आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है जिनका अपने जीवन से ज्यादा जंगलों के प्रति लगाव है. आज भारत उन देशों में से एक है जहां सबसे तेज गति से शहरीकरण हो रहा है. ऐसे में अपनी शहरी जीवन को ‘स्मार्ट’ और ‘संधारणीय’ बनाने पर काफी जोर दिया जा रहा है. देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे को इको फ्रेंडली बनाने की पूरी-पूरी कोशिश की जा रही है. उनके साथ-साथ ग्रीन कॉरिडोर विकसित किए जा रहें है.

इस कार्यक्रम को आयोजित दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में किया गया था

इस अवार्ड का ऐलान 26 सितंबर को यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) के 73वें आमसभा की बैठक के दौरान न्यूयॉर्क में किया गया था. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र का आभार जताया. इस कार्यक्रम को आयोजित दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में किया गया था. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत मोदी मंत्रिमंडल के कई नेता मौजूद रहे.

किन श्रेणियों में विजेताओं को दिया जाता है ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’

पॉलिसी लीडरशिप, कटी और प्रेरणा, लाइफटाइम अचीवमेंट और विज्ञान और नवाचार. इस साल सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा ये सम्मान विभिन्न श्रेणियों में 6 लोगों और संस्थाओं को दिया गया है. जिनमें पीएम मोदी, कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जोआन कार्लिंग, इमैनुअल मैक्रों समेत कई ओर नाम शामिल है. इस दौरान सयुंक्त राष्ट्र द्वारा कहा गया कि ये लोग उज्ज्वल भविष्य के लिए आज को बदल रहें है.

Advertising
Advertising