Advertising
Home Top stories क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में,...
Advertising
<

क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में, अगर नहीं तो पढिए ये ख़बर

669

हर घर में अदरक बड़ी आसानी से मिल जाता है। खाने से लेकर औषधी के रुप में अदरक हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में।

गठिया दर्द में राहत

अदरक में एंटी-इन्फ्लॉमेट्री तत्व होते है। यही कारण है की अदरक जोडों के दर्द को ख़त्म करने में लाभदायक होता है।

सांस की बीमारी

अदर के सेवन से सांस संबंधी बीमारी में कमी लाई जा सकती है। वहीं अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी और संक्रमण से बचाता है।

भूख

Advertising

अगर भूख कम लगती है तो भूख बढ़ाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते है। अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम या फ्लू

अगर आप सर्दी-जुकाम या फ्लू से पीडित है तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखता है जिससे आप सर्दी जुकाम से बचते है।

मासिक धर्म

हर किसी के मासि‍क धर्म एक समान नहीं होते. कुछ महिलाओं को इस दौरान बहुत दर्द होता है. ऐसे में अदरक की चाय काफी फायदा पहुंचाती है.

दिल

अदरक कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं यह ब्लड प्रेशर को ठीक रखने, खून को जमने से रोकने का काम करता है। तो कुल मिलाकर यह आपके दिल को बहुत फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें : अगर आप भी होते हैं दांतों के दर्द से परेशान तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

 यह भी पढ़ें : रात को सोने से पहले उबालकर खाए केले, फायदे कर देंगे आपको हैरान

Advertising