बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Top stories

क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में, अगर नहीं तो पढिए ये ख़बर

हर घर में अदरक बड़ी आसानी से मिल जाता है। खाने से लेकर औषधी के रुप में अदरक हर घर में इस्तेमाल किया जाता है।

क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में, अगर नहीं तो पढिए ये ख़बर
हर घर में अदरक बड़ी आसानी से मिल जाता है। खाने से लेकर औषधी के रुप में अदरक हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में। benefits of ginger 1 गठिया दर्द में राहत अदरक में एंटी-इन्फ्लॉमेट्री तत्व होते है। यही कारण है की अदरक जोडों के दर्द को ख़त्म करने में लाभदायक होता है। सांस की बीमारी अदर के सेवन से सांस संबंधी बीमारी में कमी लाई जा सकती है। वहीं अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी और संक्रमण से बचाता है। benefits of ginger 2 भूख अगर भूख कम लगती है तो भूख बढ़ाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते है। अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है। सर्दी-जुकाम या फ्लू अगर आप सर्दी-जुकाम या फ्लू से पीडित है तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखता है जिससे आप सर्दी जुकाम से बचते है। benefits of ginger 3 मासिक धर्म हर किसी के मासि‍क धर्म एक समान नहीं होते. कुछ महिलाओं को इस दौरान बहुत दर्द होता है. ऐसे में अदरक की चाय काफी फायदा पहुंचाती है. दिल अदरक कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं यह ब्लड प्रेशर को ठीक रखने, खून को जमने से रोकने का काम करता है। तो कुल मिलाकर यह आपके दिल को बहुत फायदा पहुंचाता है। यह भी पढ़ें : अगर आप भी होते हैं दांतों के दर्द से परेशान तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे  यह भी पढ़ें : रात को सोने से पहले उबालकर खाए केले, फायदे कर देंगे आपको हैरान
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →