Advertising
Home Breaking News Hindi बिहार शिवलिंग के लिए दो दिन तक व्रत रखने के चलते दो...
Advertising
<

बिहार शिवलिंग के लिए दो दिन तक व्रत रखने के चलते दो बच्चियों की मौत

189

बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर आई है। यहां बिहारशरीफ़ में दो दिन तक व्रत रखने के चलते बेहोश हुईँ दो नाबालिग बच्चियों नें दम तोड़ दिया। वहीं दो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बिहार शरीफ़ के सरमेरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बड़ी मलामा में एक नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पहले बच्चियों ने दो दिन का व्रत रखा था।

म्रतक बच्चियों की पहचान सिंपी कुमारी और उसकी चचेरी बहन मुस्कान कुमारी के रुप में हुई है। जबकि रजनी कुमारी और खुशबू तिवारी का इलाज चल रहा है। अन्य लड़कियों के साथ मिलकर चारों बच्चियों मंदिर में शिवलिंग को चढाने के लिए पटना के बाढ़ से गंगाजल लेकर आ रही थी।

इनमें से एक बच्ची चीकू कुमार ने बताया कि मंदरि में शिवलिंग की स्थापना से पहले बच्चियों को दो दिन का व्रत रखने को कहा गया था। यही नहीं इतनी भीषण गर्मी में उन्हें भिंड से 3 किमी पैदल चलकर गंगाजल भी लाना पड़ा। बडी मलामा के मुखिया विजय सिहं ने बताया कि गंगाजल लाने वाली चार बच्चियां बेहोश होकर गिर गईँ जिनमें से दो की मौत हो गई। पिलस ने पीडितों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है।

Advertising