Advertising
Home Breaking News Hindi केरल: बाढ़ का पानी उतरने के बाद जब यह शख्स अपने घर...
Advertising
<

केरल: बाढ़ का पानी उतरने के बाद जब यह शख्स अपने घर पहुँचा तो मिला विशालकाय मगरमच्छ

264

केरल में बाढ़ का पानी कम होने के बाद अपने घरों को लौट रहे लोग को अब सांप, कीडे मकौडे जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा हैं। त्रसूर जिले के चलकुडी में सोमवार रात एक शख्स जब अपने घर की स्थिति देखने आया तो उसे अपने घर में मगरमच्छ मिला। वह हैरान रह गया और उसने दुसरे लोगों की मदद से मगरमच्छ के मुंह को बांध दिया। केरल में बाढ़ की त्रासदी से अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए है तथा निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें :  केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए बॉलीवुड सितारों आए आगे

वहीं लोगों के घर के अंदर से सांप बहुत ज्यादा मिल रहे है इससे स्थानिया सांप पकडने वाले लोग लगातार लोगों के कहने पर घरों में जाकर सांपो को पकड रहें है। मलप्पुरन में सांप पकड़ने वाला एक व्यक्ति मुस्तफा इस समय काफी व्यस्त है। पिछले दो दिनों से इलाके में पानी कम होने के बाद वह कम से कम 100 सांपों को पकड चुका है। उसनें कहा की बाढ़ के पानी के साथ सांप और कीडों का आना स्वाभाविक है, क्योंकि तालाबों और नदियों में पानी बढ़नें से नदियों का पानी घरों के अंदर आने लगता है। उन्होंने लोगों से कहा की ऐसी स्थिति में आपको जूते पहनने चाहिए और सर्तक रहना चाहिए लोगों को गिली लकड़ी और टूटी हुई टाइल्स के अंदर हाथ नहीं डालना चाहिए। कईं जिला अस्पतालों में तो सांपो के डसने से लोगों का इलाज चल रहा है। केरल सरकार नें कहा है की प्रभावित स्थानों पर विष-रोधी दवा उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें :  केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की तरफ से 700 करोड़ देने की पेशकश

यह भी पढ़ें :  बाढ़ की भारी तबाही के बाद केरल में अब लोगों के सामने संक्रमण और बीमारियों से बचने की चुनौती

Advertising