Advertising
Home Breaking News Hindi सबसे ज़्यादा टैक्स जमा करने वाले करदाता बने महेंद्र सिंह धोनी
Advertising
<

सबसे ज़्यादा टैक्स जमा करने वाले करदाता बने महेंद्र सिंह धोनी

348

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड और बिहार में सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले करदाता बन गए हैं। धोनी नें साल 2017-18 में 12.17 करोड़ का रिटर्न फाइल किया हैं। साल 2016-17 में धोनी नें 10.93 करोड़ का रिटर्न फाइल किया था। आयकर विभाग के अधिकारी वी. महालिंगम नें बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में पहले से तीन करोड़ रुपए जमा कराए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते है

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। केवल टैक्स देने के मामले में ही महेंद्र सिंह धोनी आगे नहीं हैं। बल्कि खेल के मैदान में भी वे हमेशा ही आगे रहते हैं। क्रिकेट का कोई भी फ्रामेट ऐसा नहीं हैं, जिसमें धोनी नें बाजी ना मारी हो। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तो उनसे सफल कप्तान अभी तक भारत कि तरफ से देखा नहीं गया हैं। साल 2007 में टी-20 विश्व कप उन्होंने अपने नाम किया था। सन 2011 विश्व कप में उन्होंने 28 साल बाद भारत को विश्व कप उठाने का मौका दिया था।

साल 2013 में चैंपियस ट्रॉफी अपने नाम कर के क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अपने नाम कर दिया हैं।
धोनी का कारवां यहीं तक नहीं रुका उन्होंने भारत में हर साल होने वाले आईपीएल में भी सबसे ज़्याद बारी खिताब अपने नाम कर के इतिहास बना कर रखा हैं।

यह भी पढ़ें: तो इसलिए गेंद ले गए थे धोनी ?

आयकर अधिकारी नें बताया की आयकर संग्रह के हिसाब से झारखंड में इस साल 10 लाख करोड़ का आयकर जमा हुआ हैं। महालिंगम ने बताया कि फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा आयकर भरने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं

Advertising