Advertising
Home Breaking News Hindi टीवी डिबेट में मौलाना ने महिला को जड़ा थप्पड़,मामला दर्ज
Advertising
<

टीवी डिबेट में मौलाना ने महिला को जड़ा थप्पड़,मामला दर्ज

242

कल शाम को टीवी चैनल पर चल रही लाइव डिबेट में मौलाना एजाज़ अरशद इतने उग्र हो गए की उन्होंने अपनी एक साथी महिला को थप्पड़ जड़ दिया.महिला फराह फैज़ पेशे से वकील है.फराह एक टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने पहुची थी जहा वाद विवाद में तब्दील हो गया.

क्या है पूरा मामला

दरअसल टीवी शो में तीन तलाक के मुद्दे पर बहस हो रही थी. मामला बरेली की निदा खान के खिलाफ मौलवियों की ओर से जारी फतवे का था। अचानक बहस के दौरान मामला गर्मा गया। मौलाना एजाज अरशद कासमी उग्र हो उठे। उन्होंने शो में हिस्सा लेने आई महिला वकील फराह फैज पर हाथ छोड़ दिया। बीच—बचाव करने के बाद भी मौलाना शांत नहीं हुए। लगातार उन्होंने फराह फैज के बाल नोंचते हुए कई तमाचे जड़ दिए। मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य है.उनकी इस कायराना हरकत से देशभर में उनके खिलाफ आलोचना हो रही है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

नॉएडा पुलिस ने लाइव शो ख़तम होने तक मौलान एजाज का इंतज़ार किया फिर उन्हें अपने साथ थाने ले जाया गया.बरहाल पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है.मामले की सुनवाई में कोर्ट ने मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है

 

Advertising
Advertising