Advertising
Home Breaking News Hindi चार नाबालिग लड़कों ने 15 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म,...
Advertising
<

चार नाबालिग लड़कों ने 15 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका

960

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बलात्कार का मामला देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रेप की वारदात को सुनकर स्थानीय लोगों में काफी हडकंप सी मच गई है. एक 15 साल की लड़की के साथ उसके दोस्त और उसके तीन साथियों ने सामूहिक बलात्कार किया है. इस दौरान उस लड़की ने अपना बचाव करने की काफी कोशिश की तो दरिंदों ने उसको खूब पिटा जिसके कारण उसे काफी चोट आई है. यही नहीं बदमाशा उसे सड़क में छोड़कर फरार भी हो गए.

जानकारी के अनुसार, लड़की पिछले शाम को अपने दोस्त के साथ बाइक पर निकली थी. दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते भी थे. दोनों आस-पास ही रहते है. जब वह उसके साथ गई तो लड़के के तीन दोस्त और भी आ गए थे. बता दें कि यह सभी लड़के नाबालिग है. सभी ने एक-एक कर लड़की के साथ गैंगरेप किया.

यह भी पढ़ें: खाई में मिला छह साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जैसे इस घटना के बारे में लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने इस मामले में मडियांव थाने में गैंगरेप मामला की शिकायत दर्ज करवाई. बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिए है, पर अभी भी बाकि तीन आरोपी फरार है. पुलिस उनको ढूंढने में लगी हुई है. इन फरार आरोपियों के बारे में पुलिस गिरफ्तार लड़के से पुछताछ कर रहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक, सड़क में बुरी हालत में पड़ी पीड़िता को देख आस-पास से गुजर रहें लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौका पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया. अभी पीड़िता का इलाज चल रहा है, अभी वह खतरे से बाहर भी है.

पीड़िता का बयान

लड़की जब बाइक में थी तो तभी ही इनकी मंशा को समझ गई थी. लड़की ने भागने की काफी कोशिश की पर वह उन बदमाशों द्वारा बुरी तरह से पिटी गई. लड़की ने इस मामले पर बताया कि जब बदमाशों की हरकतों का विरोध कर रही थी तो उसके चेहरे पर ईंट से हमले किया गया. पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह बेहोश हो गई.

 

Advertising

 

 

Advertising