वायरल वीडियो में रेप और मारपीट के आरोप में 5 गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला भी शामिल h3>
बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार देर शाम को बताया कि एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने, उसे प्रताड़ित करने और मारपीट की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पांच आऱोपियों में एक महिला भी शामिल है। असम पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की तस्वीरें साझा की थी जिसके कुछ घंटे बाद गिरफ्तारियां की गईं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को इसमें शामिल होने के लिए कहा था।
बता दें कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एख महिला है। पांचों को असम पुलिस ने सुरागों के आधार पर गिरउ्तार किया है।
बेंगलुरु पुलिस के एक बयान में कहा गया है, “एक वीडियो क्लिप, जिसमें एक ग्रुप के लोग महिला का शोषण कर रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसी वीडियो के आधार पर एक महिला सहित पांच अपराधियों का तुरंत पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”
These images are of 5 culprits who are seen brutally torturing & violating a young girl in a viral video.
The time or place of this incident is not clear.
Anyone with information regarding this crime or the criminals may please contact us. They will be rewarded handsomely. pic.twitter.com/ZnNjtK1jr6
— Assam Police (@assampolice) May 26, 2021
“वीडियो क्लिप के कंटेट और गिरफ्तार व्यक्तियों की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर, राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, हमले और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
पुलिस का मानना है कि आरोपी और पीड़ित दोनों बांग्लादेश के रहने वाले थे।
Advertising
बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, “अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, वे सभी एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं और माना जा रहा है कि वे बांग्लादेश से हैं। पैसों में हुए कुछ विवाद के कारण, अपराधियों ने पीड़िता को क्रूरता से पीटा, इस बांग्लादेशी महिला को मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।”