Advertising
Home Breaking News Hindi लाठियों से पिटाई करते पहलवान सुशील कुमार का वीडियो आया सामने, सोशल...
Advertising
<

लाठियों से पिटाई करते पहलवान सुशील कुमार का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

131
लाठियों से पिटाई करते पहलवान सुशील कुमार का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल


लाठियों से पिटाई करते पहलवान सुशील कुमार का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

ओलिंपिक में दो बार के पदक विजेता रहे पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इसी 4 मई को हुई जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर राणा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुशील कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजीसे वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह कुछ साथियों के साथ लाठियों से दूसरे पक्ष के पहलवानों की निर्ममता से पिटाई करते देखे जा सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह वीडियो राणा हत्याकांड का ही बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुशील कुछ अन्य साथियों के साथ सरेआम लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सुशील के अलावे और भी कई लोग दिखते हैं। इस वीडिया के सामने आने के बाद सुशील की राह और भी मुश्किल होती जा रही है।

सुशील कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन पर हत्या, उगाही और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। सुशील  कुमार ने दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 में लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल उन्होंने अपने नाम किया था। 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

इधर, पहलवान सागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, सागर की मौत सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार से हुई है। किसी  लोहे की रॉड या लकड़ी के डंडे से बहुत तेजी से मारे जाने से सागर के सिर पर गंभीर चोट थी। सिर फटने से काफी मात्रा में खून बह गया। अस्पताल पहुंचने तक हालत बिगड़ चुकी थी। सागर के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। जांच में सामने आया था कि सागर की फावड़े के हत्थे  से पिटाई की गई थी। 

संबंधित खबरें





Source link

Advertising