Advertising
Home Breaking News Hindi Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी, यहां दाम...
Advertising
<

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी, यहां दाम में बदलाव नहीं

110
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी, यहां दाम में बदलाव नहीं


Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी, यहां दाम में बदलाव नहीं

हाइलाइट्स:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिर हुआ है महंगा
  • घरेलू बाजार में आज दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं
  • कल ही डीजल की कीमत में प्रति लीटर 29 पैसे की हुई थी वृद्धि
  • पेट्रोल की कीमत में भी कल 24 पैसे प्रति लीटर की हुई थी वृद्धि

नई दिल्ली
अगले एक जून को कच्चे तेल के उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस (OPEC+) देशों की मिनिस्ट्रियल बैठक (Ministerial Meeting) होने वाली है। उससे पहले ही कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अटकल इस बात पर कि ओपेक आगामी जुलाई में क्रूड प्रोडक्शन में हर रोज 4,00,000 बैरल का इजाफा करेगा या नहीं। इसी के चलते गुरुवार को कच्चे तेल के बाजार में तेजी दर्ज की गई। हालांकि, घरेलू बाजार में आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया। इससे एक दिन पहले ही डीजल की कीमत (Diesel Price) में जहां 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं पेट्रोल के दाम (Petrol Price) हर लीटर पर 24 पैसे बढ़े थे। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 93.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.61 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

15 दिन में ही 3.33 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर 15 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 3.33 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: Sputnik-V Vaccine Update : जून से देशभर में टीकाकरण के लिए उपलब्ध होगी स्पूतनिक वी, जानिए पूरा प्लान

15 दिन में 3.85 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। चुनाव बीतने के बाद अब रूक-रूक कर 15 दिनों में ही डीजल का दाम 3.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.68 84.61
मुंबई 99.94 91.87
चेन्नै 95.28 89.39
कोलकाता 93.72 87.46
भोपाल 101.77 93.07
रांची 90.42 89.35
बेंगलुरु 96.80 89.70
पटना 95.85 89.87
चंडीगढ़ 90.11 84.27
लखनऊ 91.21 85.00

(स्रोत- IOC SMS)

Advertising

कच्चे तेल के बाजार में तेजी का दौर जारी
अगले एक जून को कच्चे तेल के उत्पादक देशों (Crude Oil Producing Countries) के संगठन ओपेक प्लस (OPEC) देशों की मिनिस्ट्रियल बैठक होने वाली है। उससे पहले ही कच्चे तेल के बाजार में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अटकल इस बात पर कि ओपेक आगामी जुलाई में क्रूड प्रोडक्शन (Crude Production) में हर रोज 4,00,000 बैरल का इजाफा करेगा या नहीं। इसी के चलते गुरुवार को कच्चे तेल के बाजार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार (US Market) में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.73 डॉलर चढ़ कर 69.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.79 डॉलर की तेजी के साथ 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: Pharma Companies IPO: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच दवा कंपनियों का बड़ा दाव, आईपीओ से जुटाएंगी 7000 करोड़ रुपये

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

High Retrun Giving FDs: अभी ये 5 बैंक दे रहे हैं एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न!



Source link

Advertising