Advertising
Home Breaking News Hindi Aadhaar Update: बंद हुई आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, UIDAI...
Advertising
<

Aadhaar Update: बंद हुई आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, UIDAI ने दी जानकारी

208
Aadhaar Update: बंद हुई आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, UIDAI ने दी जानकारी

Aadhaar Update: बंद हुई आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, UIDAI ने दी जानकारी

Aadhaar Card इस समय हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। आज के युग में आधार के बिना और आधार में गलती होने पर आपके कई काम रुक सकते हैं। लोगों की पेशानियों कम करने के लिए और अच्छी सुविधा देने के लिए आधार कार्ड बनानें वाली संस्था Unique Identification Authority of India (UIDAI) बहुत काम कर रही है। इसी वजह से यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि UIDAI क्या फैसले ले रही है। हाल ही में UIDAI ने आधार से जुड़ी एक सर्विस को बंद कर दिया है। जिसकी जानकारी UIDAI ने एक ग्राहक को ट्वीटर पर जवाब देते हुए दी है। आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ है बंद क्या है किया है UIDAI ने ट्वीट: 

ये सर्विस हुई बंद
दरअसल UIDAI ने अब पुराने वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करना बंद कर दिया है। दरअसल पहले आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट कुछ अलग था जिसे UIDAI ने अब बदल दिया है। UIDAI अब PVC आधार कार्ड जारी कर रही है। जिसका साइज एक डेबिट कार्ड जितना छोटा है, जो पहले के कार्ड के मुकाबले आसानी से अपनी पॉकेट या वॉलेट में रख सकते हैं। बता दें कि जिस आधार कार्ड को प्रिंट करना UIDAI ने बंद किया है उसका साइज काफी बड़ा होता था। 

UIDAI ने ट्वीट में दी ये जानकारी 
हुआ कुछ यूं कि एक व्यक्ति ने ट्विटर पर आधार कार्ड हेल्पलाइन (Aadhaar Help Centre) से एक सवाल पूछा कि क्या मैं अपना आधार लेटर री-प्रिंट कर सकता हूं? मुझे वेबसाइट पर कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस पर आधार हेल्प सेंटर ने जवाब देते हुए बताया कि यह सर्विस अब बंद कर दी गई है। आप ऑनलाइन माध्यम से आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं अगर आप आधार को फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं।

ऐसे बनवाएं PVC आधार कार्ड
अब आप अपने मोबाइल के जरिए PVC आधार कार्ड को आर्डर कर सकते हैं या फोन में डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं। आइए बताते हैं इसको रीप्रिंट करने का ऑनलाइन प्रोसेस:
>> अगर PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in या resident.uidai.gov.in पर जाएं।
>> इसके बाद माय आधार पर क्लिक करें। यहां ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करने के बाद आपके बाद आपके पास एक पेज open हो जाएगा। 

>> वेबसाइट पर अपना आधार कार्ड नंबर, वर्चुअल आईडी नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
>> इसके बाद आपको एक कैप्चा कोड या सिक्योरिटी कोड भरना होगा, जो एल्फान्यूमेरिक होगा।
>> यहां पर आपको आपको एक छोटा कॉलम दिखेगा जहां लिखा होगा कि मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है। इस पर ध्यान से टिक करें।
>> अब जो अल्टरनेटिव नंबर आपके डाला होगा उस पर OTP आएगा।
>> OTP डालने के बाद आपका आधार रीप्रिंट हो जाएगा।
>> वहीं 50 रुपये की फीस देकर आप इसे घर मंगवा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: पतंजलि दिव्य कांति लेप का प्रयोग और फायदा ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising
Advertising