Advertising
Home Breaking News Hindi मोदी सरकार का तलाकशुदा बेटियों को सहारा, पिता की पेंशन में मिलेगा...
Advertising
<

मोदी सरकार का तलाकशुदा बेटियों को सहारा, पिता की पेंशन में मिलेगा हिस्सा

731

केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार को महिलाओं के लिए कुछ बड़ी राहतों का ऐलान किया है. इन ऐलानों में तलाकशुदा लड़कियों को ख़ास राहत दी गयी है. केंद्र के आदेश के मुताबिक अब किसी सरकारी कर्मचारी की तलाकशुदा बेटी को भी परिवार को मिलने वाली पेंशन का लाभ मिलेगा.

पिता पर बेटी का भी हक़

जानकारी के मुताबिक अब तलाकशुदा बेटी को पिता की पेंशन में हिस्सा मिलेगा. हालांकि अगर पिता की मौत के बाद भी बेटी का तलाक हुआ होगा, तब भी उसे पेंशन का लाभ मिलेगा. बता दें कि इससे पहले के नियमानुसार अगर पिता की मौत से पहले बेटी का तलाक हुआ हो, तब ही उसे पेंशन का लाभ मिलता था. लेकिन अब विधवा बेटी भी अब पिता के नाम पर मिलने वाली पेंशन पर क्लेम करने की हक़दार होगी.

सरोगेट मदर को भी राहत

इसके अलावा सरकार ने सरोगेट मां के लिए भी बड़ी राहत दी है. अब सरोगेट मां को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा, उन्हें 6 महीने की छुट्टियां दी जा सकेंगी. कुछ निश्चत परिस्थितियों में दोनों मां को छुट्टी मिल सकती है. यानी जो मां बच्चे को जन्म दे रही है और जिसका बच्चा है.

दूसरी तरफ सरकार ने दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कुछ राहत का ऐलान किया है. अब दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट के बाद भत्ता दिया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से 6,750 रुपए का भत्ता दिया जाएगा.

बजट में भी कई राहतें

Advertising

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने हाल ही में अपने बजट में कई तरह की योजनाओं का ऐलान किया है. इनमें देशभर में स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव के लिए आयुष्मान भारत योजना का भी ऐलान किया गया है. जिसके तहत देश में करीब 40-50 करोड़ लोगों का हेल्थ बीमा किया जाएगा. ये बीमा 10 करोड़ परिवारों का होगा, जिसका असर 50 करोड़ लोगों पर पड़ेगा.

Advertising