नई दिल्लीः दुनिया में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है. ऐसे में मणिपुर की एक छात्रा ने ऐसी डिवाइस बनाई है. जिससे भविष्य के लिए अच्छी उम्मीद जगती है.
मणिपुर में 9 साल की छात्रा और पर्यावरण कार्यकर्ता (Environmental Activist) लाइसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) ने एक ऐसी डिवाइस का आविष्कार किया है. जिसके जरिए हमें हर रोज पीने योग्य जल मिल सकता है. कंगुजम का दावा है कि उनकी ये डिवाइस हवा को पानी में परिवर्तित कर सकती है. इस डिवाइस को कैरी करके कहीं भी ले जाया जा सकता है.
आत्मनिर्भर भारत के तहत किया निर्माण
पर्यावरण प्रेमी लाइसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने इस डिवाइस का आविष्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आत्मनिर्भर भारत अभियान (Atmanirbhar Bharat Campaign) के तहत किया है जो हवा को पानी में बदल सकती है. कंगुजम का कहना है कि उनके द्वारा हवा को पीने लायक पानी में परिवर्तित करने वाली डिवाइस पूरी तरह से सौर ऊर्जा (Solar Energy) पर आधारित है. इस डिवाइस के बारे में लाइसिप्रिया ने अपने सोशल अकाउंट पर जानकारी दी है और इसकी खूबियों के बारे में भी बताया है.
Demonstration of my “SUKIFU-2” device which can convert air into water.
Millions of people are dying every year due to global water crisis bcoz of climate change & natural disaster. My small portable & very cheap affordable device will help to solve the global water crisis. 1/2 pic.twitter.com/xOpHe7k146
— Licypriya Kangujam (@LicypriyaK) January 5, 2021
कंगुजम ने डिवाइस को दिया SUKIFU-2 नाम
इस डिवाइस का नाम कंगुजम ने सुकीफू-2 (SUKIFU-2) दिया है, जिसे भविष्य-2 का सर्वाइवल किट (Survival Kit) कहा जा रहा है. यह छोटा डिवाइस हवा को पानी में परिवर्तित कर सकता है. यह मिनी डिवाइस न सिर्फ हवा को परिवर्तित करके पानी उत्पन्न करता है, बल्कि यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित भी है. लाइसिप्रिया ने अपने इस आविष्कार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और इसके साथ ही इसकी खूबियों के बारे में बताया है.
कहीं पर ले जाई जा सकती है डिवाइस
कंगुजम की इस डिवाइस को कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है. स्कूली बच्चे इसे अपने बैग में भी साथ लेकर जा सकते हैं. लाइसिप्रिया की ये डिवाइस दिखने में एक छोटे से पंखे की तरह है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘लोग हमेशा विज्ञान को बहुत कठिन बताते हैं, लेकिन मैं विज्ञान को एक सरल जीवन शैली में बदलना चाहती हूं. विज्ञान में मानवता के लिए कई संकटों का समाधान है. बस हमें इस पर खोज करने की आवश्यकता है. मैंने अपने डिवाइस को SUKIFU-2 (भविष्य-2 के लिए सर्वाइवल किट) कहा है.’
हर दिन 1 गैलन पानी निकाल सकती है डिवाइस
9 वर्षीय पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि यह डिवाइस प्रतिदिन लगभग एक गैलन शुद्ध पेयजल उत्पन्न कर सकती है. यह वैश्विक जल संकट को हल करने में मदद करेगी. साथ ही पानी की ग्लोबल समस्या के लिए भी ये काफी कारगर साबित होगी. सोशल मीडिया पर सभी लोग इस बच्ची के हुनर की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं.
Nothing is as precious for life as water.
This young innovator from Manipur India has invented a small portable & very cheap device which can bring water out of air – anywhere.
Impressive @LicypriyaK
— Erik Solheim (@ErikSolheim) January 6, 2021
















