Advertising
Home Breaking News Hindi Corona Vaccine की मंजूरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ट्रायल पूरा...
Advertising
<

Corona Vaccine की मंजूरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ट्रायल पूरा होने से पहले इस्तेमाल खतरनाक

149
Corona Vaccine की मंजूरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ट्रायल पूरा होने से पहले इस्तेमाल खतरनाक


नई दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्वीट कर कहा कि स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को इस्तेमाल की मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है.

ट्रायल पूरा होने से पहले कैसे मिली मंजूरी: शशि थरूर

शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने अपने ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) को टैग किया और कहा कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) पर कृपया स्पष्टीकरण दें. उन्होंने लिखा, ‘कोवैक्सीन का अभी तक चरण तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है. समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है. डॉ. हर्षवर्धन, आपको इसको स्पष्ट करना चाहिए. परीक्षण पूरा होने होने तक इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए. भारत में इस बीच एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.’

ये भी पढ़ें- क्या Corona Vaccine लोगों को बना सकती है नपुंसक? DCGI डायरेक्टर ने दिया जवाब

लाइव टीवी

DCGI ने दी 2 वैक्सीन को मंजूरी

बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) के आपातकालीन इस्तेमाल का आधिकारिक ऐलान किया. इससे पहले वैक्सीन को लेकर बनी एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने 1 जनवरी को कोविशील्ड और 2 जनवरी को कोवैक्सीन को अनुमति दी थी. अब डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद भारत में वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा.

दोनों वैक्सीन 110 प्रतिशत सुरक्षित: DCGI डायरेक्टर

डीसीजीआई (DCGI) के डायरेक्टर वीजी सोमानी (VG Somani) ने कहा, ‘हम ऐसी किसी चीज को मंजूरी नहीं देंगे, जिसमें सुरक्षा को लेकर थोड़ी भी चिंता हो. दोनों वैक्सीन (Corona Vaccine) 110 प्रतिशत सु​रक्षित हैं. किसी भी वैक्सीन के थोड़े साइड इफेक्ट होते हैं, जैसे दर्द, बुखार, एलर्जी होना.’ इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन के इस्तेमाल से नपुंसक होने के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह से बकवास है.

Advertising





Source link

Advertising