शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) का हर एक एपिसोड अपने आप में खास होता है. इसे खास बनाते हैं अमिताभ बच्चन और इस शो के प्रशंसक. हर तबके के लोग इस शो से जुड़ते हैं. शो में पूछा जाने वाला हर सवाल सभी के मन में रोमांच जगाता है. यहां लोगों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती. लगभग हर शख्स कुछ-न-कुछ रकम जीत कर लौटता है. केबीसी के 12वें सीजन के पिछले एपिसोड में राजस्थान के रहने वाले रघुनाथ राम आए थे. वह पेशे से बढ़ई हैं. सिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़े हैं. वह भी महामारी से प्रभावित हुए थे. लेकिन वक्त भी उनका साथ देता है, जो हार नहीं मानता है. बेहतर करने की कोशिश में लगा रहता है. इसी कोशिश से रघुनाथ हॉट सीट तक पहुंचे और 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे.
क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब
उन्होंने 6.40 लाख रुपये के लिए जिस सवाल का जवाब दिया, वह हिंदू धर्मग्रंथ ‘रामायण’ से पूछा गया था. क्या आपको इस सवाल जवाब पता है?
सवालः रामायण के मुताबिक, रावण की तलवार का क्या नाम था?
इस सवाल का रघुनाथ ने सही जवाब दिया. रावण की तलवार का नाम ‘चंद्रहास’ है. पर वह 12.50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और गेम क्विट करने का फैसला किया.









