मुंबई: 28 दिन बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिए. किसी ने उनके जेल से रिहा होने पर खुशी जताई तो किसी ने उनके भविष्य को लेकर कमेंट किए.
फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार !!! उन्हें जमानत मिल गई.’ हाल ही में सिन्हा ने रिया को लंबे समय तक जेल में रखने पर भी सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जताई थी.
ये भी पढ़ें: अवॉर्ड्स वापसी को लेकर कंगना का स्वरा पर पलटवार, कहा- ‘मैं राम भक्त हूं, अगर…’
जिंदगी के प्रति कड़वाहट न भर जाए
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी रिया की रिहाई पर खुशी जताई और रिया के आलोचकों पर तंज भी किया.
पन्नू ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘रिया के इतने दिन जेल में बिताने से बहुत सारे लोगों के अहंकार को संतुष्टि मिली है, जिन्होंने सुशांत के लिए न्याय मांगने के नाम पर अपने व्यक्तिगत/पेशेवर एजेंडे को पूरा किया.’
वहीं रिया को लेकर आंशका जताते हुए कहा, ‘मैं प्रार्थना करती हूं कि उनमें जीवन के प्रति कड़वाहट न भरे. जीवन में उसके साथ अनुचित हुआ है, लेकिन कम से कम जीवन अभी खत्म तो नहीं हुआ है.’
फरहान का मीडिया पर कटाक्ष
अभिनेता फरहान अख्तर ने उन न्यूज एंकरों को निशाना बनाया, जिन्होंने रिया के खिलाफ रिपोर्टिंग की थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या कोई भी एंकर रिया और उसके परिवार की जिंदगी को नर्क जैसा बना देने के लिए माफी मांगेगा. जाहिर है, वे ऐसा नहीं सोचेंगे. लेकिन अब देखिए कि गोलपोस्ट बदल गया है, जिसके लिए वे कुख्यात हैं.’
Any shrill anchors apologising for the hell they put #RheaChakraborty and her family through? Didn’t think so. But watch them shift the goalpost now .. they’re notorious for that. https://t.co/4VGkKNn1GR
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 7, 2020
वहीं लेखिका कनिका ढिल्लन ने ट्वीट किया, ‘आखिरकार रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई.’
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच से जुड़े ड्रग एंगल मामले में एनसीबी ने रिया को एक महीने पहले गिरफ्तार किया था. बुधवार को उनके अलावा सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी कोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया.
VIDEO









