मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपनों ने ही दिया नौ लाख रुपए का धोखा, जानिए क्या है पूरा मामला

मझोला क्षेत्र में एक युवक ने चचेरी बहन को ही नौ लाख रुपए का चूना लगा दिया। बहन ने बेटी की शादी में पैसे देने के लिए दबाव बनाया तो चार लाख रुपए का चेक थमा दिए।

अपनों ने ही दिया नौ लाख रुपए का धोखा, जानिए क्या है पूरा मामला
मझोला क्षेत्र में एक युवक ने चचेरी बहन को ही नौ लाख रुपए का चूना लगा दिया। बहन ने बेटी की शादी में पैसे देने के लिए दबाव बनाया तो चार लाख रुपए का चेक थमा दिए। वह भी बाउंस हो गए। पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। रिश्तों नें दिया धोखा पीड़िता सुनीता देवी पत्नी पप्पू सिंह मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कालोनी की रहने वाली हैं। चचेरा भाई नवरत्न सिंह कांशीराम नगर में रहता है। कुछ समय पहले नवरत्न ने मकान बनवाने के लिए चचेरी बहन से नौ लाख रुपए उधार ले लिए। जिसे उसने बाद में चुकाने का वादा किया था। story nine million cheats with cousin arrested 1 news4 कुछ समय बाद पैसे देने का आश्वासन भी दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए। पीड़िता सुनीता ने बेटी की शादी का हवाला देकर पैसे देने की बात कही। उस समय भी नवरत्न ने जल्द ही पैसे लौटाने की बात कही। नवरत्न के कारनामे की जानकारी जब सुनीता ने नवरत्न को दी तो वह भड़क गया। चचेरी बहन के साथ अभद्रता की। इसके बाद ही उन्होंने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मझोला ने बताया कि आरोपी नवरत्न को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →