मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

78 लोकसभा सीटों पर होने वाला है कड़ा मुकाबला

एग्जिट पोल द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि देशभर की 78 लोकसभा सीटों पर कड़ा मुक…

78  लोकसभा सीटों पर होने  वाला है  कड़ा मुकाबला

एग्जिट पोल द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि देशभर की 78 लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला होने वाला है. हालांकि इन सीटों पर ज्यादातर बीजेपी या उनके सहयोगी दल आगे नजर आ रहे है.  एग्जिट पोल के मुताबिक, टफ फाइट वाली सीटों में 37 पर एनडीए आगे चल रहा है, जबकि 17 सीटों पर यूपीए का पलड़ा भारी है.तो वही  इनमें 4 सीटों पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां आगे हैं, जबकि 13 पर कांग्रेस खुद लीड कर रही है. इन दोनों प्रमुख दलों के अलावा शेष सीटों पर कांग्रेस,दलों के प्रत्याशी काफी पॉपुलर नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

बता दें कि  इन सभी 78 सीटों पर विजयी प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी के बीच महज 3 फीसदी वोट का अंतर नजर आ रहा है. ऐसे में यह कम अंतर किसी भी पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, जिसका नतीजों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.  

imgpsh fullsize anim 47

इस कड़े मुकाबले में कांग्रेस जिन 13 सीटों से आगे है ,अगर वो जीत हासिल करती है तो  कांग्रेस का ग्राफ बढ. जाएगा, वही अगर हारती है तो उसकी संख्या 38 तक पहुंच जाएगी, जो 2014 के 44 नंबर से भी नीचे होगी. यानी कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाएगी.  

अगर बीजेपी इन सभी 33 सीटों पर भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह इतिहास रच देगी और अपने दम पर  300 का आंकड़ा पार करते हुए 318 सीटों तक पहुंच जाएगी. 1984 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई पार्टी अपने दम पर 300 के पार जाएगी.  

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →