शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अमेरिका में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, अभी तक जान माल का नुकसान नहीं

अमेरिका के शहर अलास्का के नार्थ स्लोप पर रविवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

अमेरिका में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, अभी तक जान माल का नुकसान नहीं
अमेरिका के शहर अलास्का के नार्थ स्लोप पर रविवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप वैज्ञानिकों नें कहा की तकरीबन सुबह सात बजे यह भूकंप दर्ज किया गया हैं। इसका केंद्र फैयरबैंक्स से उत्तरपूर्व में 343 मील और कविक रिवर कैंप से 42 मील की दूरी पर स्थित था। earthquake hits alaska on sunday 1 यह भी पढ़ें : भारत के इन लोगों नें विदेशों में किया देश का नाम ऊंचा भूकंप एजेंसी ने बताय कि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब छह मील 9.9 किलोमीटर नीचे था। भूकंप वैज्ञानिकों नें बताया की नॉर्थ स्लोप पर आया भूकंप अब तक का सबसे   तेज झटका था। उन्होंने बताया की यह बहुत ही महत्तवपूर्ण घटना है जिसके बारे में सोचने के लिए हमें वक्त लगेगा। इससे पहले नार्थ स्लोप पर भूकंप का तेज झटका 1995 में दर्ज किया गया था उस वक्त इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी। अभी तक मिली ख़बरों के मुताबिक इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान का पता नहीं चला पाया हैं। स्थानीय प्रशासन भूकंप से हुए नुकसान के बारे में पता करने की कोशिश में लगा हुआ हैं। यह भी पढ़ें : हिरोशिमा और नागासाकी जब अमेरिकी परमाणु हथियारों से तबाह हो गए थे एजेंसी ने बताया की भूकंप का केंद्र ज़मीन से करीब छह मील नीचे था। आपको बता दें कि उत्तरी अल्बानिया में भी शानिवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 और 5.1 दर्ज की गई थी। अल्बानिया के रक्षा मंत्रालय की रिर्पोर्ट के अनुसरा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तीन बजकर 33 मिनट पर आया था। जिसका केंद्र मैट जिले के विजोल में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह भी पढ़ें : अमेरिका ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने जा रहा हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री यह भी पढ़ें : भारत खरीद सकेगा अब रूस से रक्षा हथियार, अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →