गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

लोकसभा चुनाव में 30 दिग्गज नेता हुए धराशायी,

लोकसभा चुनाव के नतीजे का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय पर…

लोकसभा चुनाव में 30 दिग्गज नेता हुए धराशायी,

लोकसभा चुनाव के नतीजे का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय पर जाकर सभी को जीत की शुभकामनाएं दी, साथ ही सभी का धन्यावाद भी किया और इस जीत को देश की विजय भी कहा.

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही कई जाने माने लोगों और फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रीयों ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी है. वहीं कई अतंराष्ट्रीय नेताओं ने भी जीत की शुभकामनाएं दी.

imgpsh fullsize anim 6 3


लगभग 350 सीटों पर बढ़त बनाने वाली बीजेपी पार्टी ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को धराशायी कर दिया है. इतना ही नहीं, अन्य पार्टियों के कई दिग्गज नेता जैसे पूर्व प्रधानमंत्री व जेडीएस के प्रत्याशी एचडी देवगौड़ा को भी लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. मालूम हो कि उर्मिला मातोंडकर जैसे फिल्मी नेता भी अपना स्टारडम चुनावी मैदान में नहीं दिखा सकी.

फिलहाल ऐसे 30 दिग्गज नेताओं के बारे मे बता दें, जिन्हे जनता ने जीत से दूर रखा
नेता का नाम - पार्टी - लोकसभा सीट
राहुल गांधी - कांग्रेस - अमेठी
ज्योतिरादित्य सिंधिया - कांग्रेस - गुना
सलमान खुर्शीद - कांग्रेस - फर्रुखाबाद
शीला दीक्षित - कांग्रेस - उत्तर पूर्वी दिल्ली
हरीश रावत - कांग्रेस - नैनीताल उधमसिंह नगर
कीर्ति आजाद - कांग्रेस - धनबाद
कन्हैया कुमार - सीपीआई - बेगूसराय
अजय माकन - कांग्रेस - नई दिल्ली
एचडी देवगौड़ा- जेडीएस - तुमकुर
बाबू लाल मरांडी- जेवीएम - कोडरमा
शिबू सोरेन - जेएमएम - दुमका
पप्पू यादव- जेएपीएल - मधेपुरा
उर्मिला मातोंडकर - कांग्रेस - उत्तर मुंबई
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - अनंतनाग
शरद यादव - आरजेडी - मधेपुरा
जयंत चौधरी - आरएलडी - बागपत
अजीत सिंह - आरएलडी - मुजफ्फरनगर
डिंपल यादव - सपा - कन्नौज
धर्मेंद्र यादव - सपा - बदायूं
मुनमुन सेन - आसनसोल - टीएमसी
जयप्रदा - बीजेपी - रामपुर
दिग्विजय सिंह - कांग्रेस - भोपाल
दिनेश लाल निरहुआ - बीजेपी - आजमगढ़
प्रिया दत्त - कांग्रेस - मुंबई उत्तर सेंट्रल
मनोज सिन्हा - बीजेपी - गाजीपुर
राज बब्बर - कांग्रेस - फतेहपुर सीकरी
शत्रुघ्न सिन्हा - कांग्रेस - पटना साहिब
भूपिंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - सोनीपत
दीपेंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - रोहतक
मल्लिकार्जुन खड़गे - कांग्रेस - गुलबर्ग

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →