Advertising
Home Breaking News Hindi हरियाणवी गाने पर बच्ची का डांस देख हैरान हुए Amitabh Bachchan, वीडियो...
Advertising
<

हरियाणवी गाने पर बच्ची का डांस देख हैरान हुए Amitabh Bachchan, वीडियो हुआ वायरल

253
हरियाणवी गाने पर बच्ची का डांस देख हैरान हुए Amitabh Bachchan, वीडियो हुआ वायरल


नई दिल्लीः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ-न-कुछ शेयर करते रहते हैं. इस समय वह फैंस के साथ बच्चों से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं. वह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में व्यस्त होने के बावजूद सोशल मीडिया के लिए समय निकाल लेते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो शेयर किया है.

बच्ची एक हरियाणवी गाने पर कमाल का डांस कर रही है. बिग बी को इस बच्ची का डांस बेहद पसंद आया और उन्होंने इस पर प्यारा सा कमेंट भी किया है. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अप्रशिक्षित प्रतिभा… बस हैरान कर दिया. जूती निकल गई, पर शो जारी रहा.’

लोग दे रहे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस पोस्ट पर आम लोगों के अलावा कलाकार भी कमेंट कर रहे हैं. वे बच्ची के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. टीवी एक्टर रोहित रॉय ने इस वीडियो को देख कमेंट किया, ‘वाह…’ वहीं, ‘डांस इंडिया डांस’ की कंटेस्टेंट अलीशा सिंह भी बच्ची के डांस से काफी इम्प्रेस नजर आईं. उन्होंने लिखा, ‘इसे शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया सर…’

ये भी पढ़ेंः Chiranjeevi Sarja की पत्नी का बेबी शॉवर, भाई ने गिफ्ट किया 10 लाख का पालना

बच्ची हरियाणवी गाने पर करी है डांस
अमिताभ ने बच्ची के टैलेंट पर हैरानी जताई है और उसकी तारीफ भी की.अभिनेता का यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस डांस वीडियो में नजर आ रही बच्ची ब्लैक सूट और नारंगी चुन्नी ओढ़े ‘गज का घूंघट’ (Gaj Ka Ghunghat) गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं.

वीडियो में बच्ची के डांस के साथ-साथ हावभाव भी लाजवाब है. खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन के शेयर किये इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़े

Advertising





Source link

Advertising