आज दिनांक 21 अक्टूम्बर 2020 बुधवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 9-07 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मूल नक्षत्र मध्यरात्रि 1-13 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग सुबह 6-50 बजे तक रहेगा फिर अतिगंड योग शुरू होगा- बालव करण सुबह 9-07 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात धनु राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-22 बजे से 1-48 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशा शूल रहता है- आज बुधवार को अभिजत मुहर्त नहीं रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 1-13 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-40 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-04 बज होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा | आपको केवल थोडा प्रयास करना है बाकी का फल किस्मत पर छोड़ दे क्युकी आज आपका भाग्य आपके साथ है | धार्मिक पुस्तके पढना, ज्योतिष, वास्तु, गणित जैसे विषयों में आज रूचि बढ़ेगी | संतो या धार्मिक स्थान पर जा सकते है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन किसी साधारण दिन के मुकाबले बहुत कम कमजोर दिखाई दे रहा है आज मानसिक शांति में कमी रहेगी | बनते हुए काम रुक सकते है या लेट हो सकते है | शरीर में थकान, आलस या कुछ जोश की कमी भी रहेगी | आर्थिक, शारीरक कमी बनी रहेगी |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन लाभदायक और रोमांटिक भी बना हुआ है एक और जहा आज आपकी आर्थिक स्थति में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है वही दूसरी और आपका मूड भी आज अपने जीवनसाथी के साथ या अपने प्रेमी के साथ काफी रोमांटिक रहने वाला है | यात्रा का योग भी है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन वही रूकावटो को दूर करने के लिए संघर्ष करते हुए बीते ऐसा दिन बीतने का अनुमान बना हुआ है | अगर आज कोई शत्रु आपको उकसराए तो उतेजित नहीं होना है जितना शांति से समस्या का समाधान ढूंढेगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा |
सिंह- आपके लिए आज का दिन निश्चित रूप से बहुत अच्छा बीतने वाला है कोई नया समान जो आपके लिए उपयोगी हो सकता है वह मिलने के प्रबल योग बने हुए है | आपकी बेपरवाही ही आज आपके मूड का हाल बता सकती है की आज आप बहुत खुश है और परिवार में भी खुशिया का माहोल रहेगा
कन्या- आपके लिए आज का दिन बेहद उतार चढ़ाव से युक्त लग रहा है क्युकी आपकी कार्यशैली का कोई साथी मजाक बना सकता है या उसको ख़राब ठहराने की कोशश कर सकता है | मनोरंजन के वक्त भी आज भाषा पर नियंत्रण रखे कही कोई बात मजाक ही मजाक में बिगड़ने का डर है |
तुला- आपके लिए समय बहुत अच्छा चल रहा है और किसी न किसी प्रकार से आपको आज मेहनत का फल भी मिल जायेगा | आज आपका पराक्रम आपको दुसरे प्रतियोगियों से अलग और आगे लेकर जा सकता है | कुछ काम आसानी से बनेगे लेकिन आपको आज दौडभाग भी करनी पड़ेगी |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला है खासकर के यदि धन की स्थति देखे तो कोई विशेष बड़ा बदलाव आता हुआ नहीं दिखाई दे रहा | कुछ फैसले गलत भी हो सकते है और किसी मामले में आपको दोषी भी ठहराया जा सकता है | निति स्पष्ट और नियत साफ़ रखे |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आज सभी ग्रहगौचार आपके पक्ष के बने रहेगे, धनलाभ होगा और आपके हर काम में सफलता और लाभ मिलेगा | आप आज बिलकुल तनाव मुक्त खुश रहेगे | बिना जोड़तोड़ या र्रजनीतिक प्रपंच किये आपके काम बनेगे | परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा |
मकर- आपके लिए यह समय विपरीतफल वाला बन गया है इसलिए आज आप रोजाना की तरह नार्मल और रूटीन के काम करना | नया काम अभी शुरू करना ठीक नहीं है | खरीदारी में आज अधिक बेवजह की वस्तुओ पर खर्च हो सकता है | आय कम और खर्च अधिक होने के योग बने हुए है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक बना हुआ है | पैसे टके की आवक होती रहेगी | नया काम शुरू कर सकते है | व्यापारियों और व्यवसाइयो को आज कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है | दूरदराज से कोई शुभ समाचार मिलेगे | पारिवारिक माहोल बहुत अच्छा खुशनुमा रहेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन बेहद समझदारी और तत्परता से अपना काम पहले करने वाला बना है | आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश रहेगा | सरकारी कार्य में प्रगति होगी | निजी कार्य आगे बढ़ेगे | मकान दूकान नौकरी आदि में परिवर्तन का भी समय है चाहे तो कर सकते है |

