Advertising
Home Breaking News Hindi सुशांत मामले में नाम आने से परेशान हुए सूरज पंचोली, पुलिस में...
Advertising
<

सुशांत मामले में नाम आने से परेशान हुए सूरज पंचोली, पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

364
सुशांत मामले में नाम आने से परेशान हुए सूरज पंचोली, पुलिस में कराई शिकायत दर्ज


नई दिल्ली: अभिनेता सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) ने मुंबई पुलिस में शिकायत दी है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की मौत के मामले से उन्हें जोड़ा जा रहा है. यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी.

वर्सोवा थाने में सोमवार की रात को दी शिकायत में पंचोली ने कहा कि राजपूत की मौत से जोड़कर उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर बदनाम किया जा रहा है.

वर्सोवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेन्द्र ठाकुर ने कहा, ‘हमें सूरज पंचोली से आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच जारी है.’ अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है (पंचोली की शिकायत के सिलसिले में).

सोशल मीडिया पर हाल में कुछ संदेश, स्क्रीनशॉट और अपमानजनक विषय वस्तु साझा की गई थी जिसमें राजपूत और उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत से पंचोली को कथित तौर पर जोड़ा गया था.

पंचोली की मां जरीना वहाब ने इससे पहले राजपूत की मौत से अपने बेटे का वास्ता होने से इंकार किया था.

आपको याद दिला दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं थीं. इनमें से एक तस्वीर अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) की है. जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि सूरज और सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान दोस्त थे. लेकिन सूरज पंचोली ने एक लंबा नोट लिखकर तस्वीर की सच्चाई सोशल मीडिया पर बताई थी.

सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने वायरल हो रही फ़ोटो का एक्सप्लेनेशन दिया है, उन्होंने असली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ये फोटो 2016 की है, तस्वीर में नजर आने वाली लड़की दिशा नहीं बल्कि उनकी फ्रेंड अनुश्री जो कि भारत में रहती भी नहीं है. इस बात को रखते हुए सूरज काफी नाराज नजर आए. 

Advertising

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

 





Source link

Advertising