Advertising
Home Breaking News Hindi जब श्रीकृष्ण बने थे धर्मेंद्र और राधा बनीं थी मीना कुमारी- देखें...
Advertising
<

जब श्रीकृष्ण बने थे धर्मेंद्र और राधा बनीं थी मीना कुमारी- देखें VIDEO

353
जब श्रीकृष्ण बने थे धर्मेंद्र और राधा बनीं थी मीना कुमारी- देखें VIDEO


नई दिल्ली: आज धर्मेंद्र ने अचानक अपने फैंस को चौंका दिया, उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से एक गाना शेयर किया है, जिसमें वो श्रीकृष्ण के रोल में नाच रहे हैं और मीना कुमारी राधा के रोल में हैं. अब तक हेमा मालिनी को तो आप राधा बनकर मंच पर नाचते हुए देखते आ रहे हैं, लेकिन उनके साथ कृष्ण के रोल में कभी धर्मेंद्र नजर नहीं आए. लेकिन धर्मेंद्र भी कभी कृष्ण बने हैं, ये बात उनके करोड़ों फैंस को आज ही पता लगी होगी.

धर्मेंद्र ने अपने तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है, जन्माष्टमी के दिन अपने ही गाने का वीडियो शेयर किया है. लेकिन हेमा मालिनी के कृष्ण प्रेम से हम सभी वाकिफ हैं, कान्हा से उनका असीम प्रेम ही था, जिसके चलते उन्होंने बीजेपी से मथुरा की सीट मांगी और आज वहां की एमपी भी हैं. लेकिन धर्मेंद्र को किसी ने कभी कृष्ण के रूप में नहीं देखा होगा. उन्होंने कृष्ण का रोल तब कर लिया था, जबकि हेमा हिंदी फिल्मों में आई भी नहीं थीं और उनकी राधा थीं मीना कुमारी.

धर्मेंद्र और मीना कुमारी की राधा-कृष्ण के रोल वाली इस ब्लैक एंड ह्वाइट मूवी का ये गीत फिल्म ‘पूर्णिमा’ का है, जो 1965 में बनी थी, और तब तक हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था. हेमा की पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ राज कपूर के साथ रिलीज हुई थी, इस फिल्म की रिलीज के ठीक तीन साल बाद यानि 1968 में. जबकि मीना कुमारी तब तक पचास से ज्यादा फिल्में कर चुकी थीं. धर्मेंद्र की भी तक तब 15 ही फिल्में आईं थीं.

दरअसल ये उन दिनों की बात है जब युवा धर्मेंद्र का सितारा चमकना शुरू हो चुका था, और वो ‘बंदिनी’, ‘हकीकत’ और ‘आई मिलन की बेला’ जैसी फिल्में कर चुके थे. मीना कुमारी धर्मेंद्र को पसंद करने लगी थीं और उनके साथ ‘मैं भी लड़की हूं’, ‘पूर्णिमा’ औऱ ‘फूल और पत्थर’ जैसी फिल्में साइन कर चुकी थीं. मीना कुमारी का हीरो बनने से धर्मेंद्र का कैरियर एकदम तेजी से परवान चढ़ने लगा था.  इन्हीं में से एक फिल्म थी, ‘पूर्णिमा’, जिसमें राधा-कृष्ण का ये गीत फिल्माया गया था. फिल्म में ‘पूर्णिमा’ की लीड किरदार मीना कुमारी थीं तो उनके हीरो के रूप में लिया गया था धर्मेंद्र को, जिनका स्क्रीन नाम प्रकाश था.

गाने के बोल थे ‘राधा तोहरे कान्हा ने मुरली बजाई..’, जिसको लिखा था गुलशन बाबरा ने और म्यूजिक था कल्याणजी आनंदजी का. इस गाने को गाया था मुकेश और सुमन कल्याणपुर ने. फिल्म के डायरेक्टर थे नरेन्द्र सूरी ने और प्रोडयूस किया था महापात्रा शाह ने. ये गाना एक स्टेज सीन के तौर पर फिल्माया गया था, जिसमें मीना कुमारी नाराज राधा के रोल में थीं और कान्हा के रोल में धर्मेंद्र बासुंरी बजाकर, गाना गाकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे.

इस गीत के बाद शायद फिर कभी धर्मेंद्र किसी स्टेज पर, किसी फिल्म में कभी कान्हा के रोल में नजर नहीं आए. लेकिन लगता है आज पूरे 55 साल बाद धर्मेंद्र को जन्माष्टमी के दिन इस गाने की याद आ गई और उन्होंने अपने फैंस के लिए इसे ट्विटर पर शेयर करके जन्माष्टमी का उपहार दिया है.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Advertising





Source link

Advertising