Advertising
Home Breaking News Hindi Priyanka Chopra ने पूरी की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’, किताब के बारे में कही...
Advertising
<

Priyanka Chopra ने पूरी की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’, किताब के बारे में कही ये बात

120
Priyanka Chopra ने पूरी की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’, किताब के बारे में कही ये बात


नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मंगलवार को खुलासा किया उन्होंने अपने संस्मरणों पर आधारित किताब ‘अनफिनिश्ड (Unfinished)’ को पूरा कर लिया है और यह जल्द ही प्रकाशित होगी.  ‘अनफिनिश्ड’ 38 वर्षीय अभिनेत्री के निजी आलेखों, कहानियों और विचारों का संग्रह है जिसका प्रकाशन पेंग्विन रेंडम हाउड इंडिया करेगा.

अभिनेत्री ने ट्विटर पर कहा कि यह किताब नितांत निजी और अंतरावलोकन वाले क्षणों की उपज है. उन्होंने लिखा कि ‘अनफिनिश्ड’ पूरी हो गयी है, अभी आखिरी पांडुलिपी भेजी है. आप सभी से इसे साझा करने से खुद को रोक नहीं सकती.

38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके संस्मरण का प्रत्येक शब्द अंतरावलोकन की उपज है और उनकी जिंदगी को दर्शाने वाला है. प्रियंका ने 17 साल की उम्र में मनोरंजन उद्योग में कदम रखा जब वह मिस इंडिया चुनी गई और इसके बाद मिस वर्ल्ड बनीं.

उन्होंने ‘ऐतराज’, ‘बर्फी’, ‘सात खून माफ’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्हें एबीसी के शो ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल हुई. इसके अलावा उन्होंने ‘बेवॉच’ फिल्म से हॉलीवुड फिल्मों में करियार की शुरुआत की और इसके बाद ‘ ए किड लाइक जैक’ फिल्म में भी काम किया.

लेखक अरविंद अडिगा की किताब ‘व्हाइट टाइगर’ पर बन रही नेटफ्लिक्स की फिल्म में भी अभिनेत्री नजर आएंगी.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें 





Source link

Advertising
Advertising