Advertising
Home Top stories वृंदावन में 15 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा: तैयारियों को लेकर...
Advertising
<

वृंदावन में 15 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा: तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने की बैठक, भक्ति और शौर्य का दिखेगा संगम – Mathura News

3
वृंदावन में 15 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा:  तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने की बैठक, भक्ति और शौर्य का दिखेगा संगम – Mathura News

वृंदावन में 15 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा: तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने की बैठक, भक्ति और शौर्य का दिखेगा संगम – Mathura News


भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की वृंदावन में 15 मई को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम की निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने एक बैठक की। बैठक में तय किया गया कि इस बार की शोभायात्रा में केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज की झांकियां निकलेंगी और सभी समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। भक्ति और शौर्य का संगम होगी शोभायात्रा बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष करण कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के आदर्शों, उनके शौर्य और धर्म के प्रति समर्पण से परिचित कराना है। शोभायात्रा में विभिन्न शहरों से आने वाले बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और भगवान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा कारवां शोभायात्रा के संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा (कल्लू पहलवान) ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की परंपरा के अनुसार जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वारों से भगवान का अभिनंदन किया जाएगा। आशीष गौतम (चिंटू भैया) ने बताया कि शोभायात्रा रंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों से होकर गुजरेगी, जिससे संपूर्ण वृंदावन परशुराममय नजर आएगा। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष वॉलिंटियर्स की तैनाती भी की गई है। धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प बैठक के दौरान बिहारी लाल वशिष्ठ, धर्मेंद्र गौतम (लीला भैया) और सुभाष गौड़ ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण और अधर्म के नाश के प्रतीक हैं। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता और विप्र समाज से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के समापन पर भव्य आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश पाठक, राजेश शास्त्री, श्रीहरि सुरेशाचार्य, रामेश्वर, दीपक गोस्वामी, पंकज शर्मा, गिर्राज किशोर तिवारी, सत्यभान शर्मा, पावन शर्मा आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising