महुआ थाना प्रभारी अमर सिंह राजावत हटाए गए: धर्मेंद्र गौर को मिली जिम्मेदारी; फायरिंग मामले में वीडियो वायरल होने पर एसपी का एक्शन – Morena News h3>
मामले पर सफाई देते हुए थाना प्रभारी अमर सिंह राजावत ने कहा था कि, हम तो मदद करने गए थे।
मुरैना जिले के महुआ थाना प्रभारी एसआई अमर सिंह राजावत को कार्य में लापरवाही के चलते शनिवार रात हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने यह कार्रवाई की है। अब अमर सिंह अंबाह थाना में पदस्थ रहेंगे, जबकि एसआई धर्मेंद्र सिंह गौर को महुआ थाने का नया प्
.
एक दिन पहले शुक्रवार को महुआ थाना क्षेत्र के रन्हेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ग्रामीण राघवेंद्र सिंह ने इस मामले की थाने में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसआई धर्मेंद्र सिंह गौर को महुआ थाने का नया प्रभारी बनाया गया।
थाना प्रभारी चाय पीकर लौटे, उल्टा फरियादी को दी सलाह घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी एसआई अमर सिंह राजावत मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना केवल चाय पीकर वापस लौट गए। उन्होंने फरियादी से यह तक कह दिया कि “कट्टे की जगह लाइसेंसी बंदूक लिखवाओ, वरना कट्टा हमें अपनी जेब से रखना पड़ता है।” इस बयान का वीडियो भी वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही एसपी ने की कार्रवाई एसपी समीर सौरभ ने थाना प्रभारी के इस व्यवहार और कार्रवाई न करने को कर्तव्य में घोर लापरवाही माना और उन्हें तुरंत हटाने के आदेश दिए। अब एसआई धर्मेंद्र सिंह गौर को महुआ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस खबर से जुड़ी ये खबर पढ़िए…
मुरैना में फायरिंग के बाद थानेदार का वीडियो सामने आया:फरियादी से कहा- रिपोर्ट में लाइसेंसी हथियार लिखवाओ, कट्टा हमें अपनी जेब से रखना पड़ता है
मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के रन्हेरा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में फायरिंग हुई, जिसके बाद फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के दौरान थाना प्रभारी अमर सिंह राजावत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे फरियादी से कहते दिख रहे हैं,
रिपोर्ट में लाइसेंसी हथियार लिखवाओ, कट्टा क्यों लिखवाते हो, कट्टा तो हमें अपनी जेब से रखना पड़ता है।
….पढ़ें पूरी खबर



