Advertising
Home Top stories योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश: प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी...
Advertising
<

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश: प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा – Bundi News

3
योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश:  प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा – Bundi News

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश: प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा – Bundi News

बूंदी कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा।

ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को बूंदी कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और जन कल्याण

.

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नागर ने गिव-अप अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए रसद विभाग के अधिकारियों को अपात्र लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही नए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

प्रभारी मंत्री ने कुसुम योजना के घटक ए, बी एवं सी के तहत आवंटित लक्ष्य, स्वीकृत राशि और प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, ग्रीन हाऊस, शेड नेट व ड्रिप सिंचाई योजना की भी समीक्षा की।

Advertising

स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में उन्होंने जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण के लिए ग्रामवार टेंडर करवाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शौचालय की कमी है, वहां शौचालय बनवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्‍द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्‍टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, पूर्व विधायक केशवरायपाटन चन्‍द्रकांता मेघवाल, नैनवां प्रधान पदम नागर, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising