Advertising
Home Breaking News Hindi ‘द कपिल शर्मा शो’ में रितेश देशमुख का छलका दर्द, बोले- पत्‍नी...
Advertising
<

‘द कपिल शर्मा शो’ में रितेश देशमुख का छलका दर्द, बोले- पत्‍नी की इस बात से हर्ट होता है ईगो

138
‘द कपिल शर्मा शो’ में रितेश देशमुख का छलका दर्द, बोले- पत्‍नी की इस बात से हर्ट होता है ईगो


नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) लोगों को काफी पसंद है. शो से जुड़े कलाकार लोगों को काफी हंसाते हैं. साथ ही मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हैं. आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) मेहमान बनकर आने वाले हैं. दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं. 

इसी एपिसोड के कुछ सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में रितेश अपना दर्द साझा कर रहे हैं. वे कहते हैं कि बेंगलुरु में लोगों ने उन्हें  जेनेलिया का पति कहकर पुकारा, जिससे उनका ईगो काफी हर्ट हो गया था. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

इस बात से हर्ट हुआ रितेश देशमुख का ईगो
‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोमो वीडियो में रितेश देशमुख ने कहा कि हम बेंगलुरु में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे. वहां पर दो लोग आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि सर जेनेलिया हस्बेंड. वे बताते हैं कि इस बात पर उनका ईगो हर्ट हो गया और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यहां मैं जेनेलिया का पति हूं, लेकिन महाराष्ट्र में मैं रितेश भाई हूं. 

 

महाराष्ट्र में भाई के नाम से जाने जाते हैं रितेश 
इसी वीडियो के अंश में रितेश देशमुख आगे बताते हैं कि उन लोगों ने रितेश की बात का जवाब देते हुए कहा कि आप रितेश भाई केवल एक राज्य में हो, लेकिन आप जेनेलिया के पति केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश हो. रितेश देशमुख की बाते सुन सभी हंसते नजर आ रहे हैं. वहीं कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी खूब ठहाके लगा रहे हैं. 

कपिल ने पूछे मजेदार सवाल
इसी एपिसोड से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रितेश से कपिल काफी मजेदार सवाल पूछ रहे हैं. वे रितेश से कहते हैं कि आपने जेनेलिया के साथ फेरे लिये थे या शपथ ग्रहण की थी. रितेश भी सवाल का काफी मस्त जवाब देते हैं. 

 

Advertising

बता दें, कपिल शर्मा शो में काफी कलाकार आते हैं और सभी अपने जीवन से जुड़े मजेदार किस्से सुनाते हैं. लोगों का इस शो से खूब मनोरंजन होता है. इसके साथ ही टीआरपी की रेस में भी शो काफी आगे है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान से नाराज हुईं Rubina Dilaik, कही ऐसी बात





Source link

Advertising