Advertising
Home Top stories ठंड बरपा रही कहर, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री: अब चलेंगी सर्द...
Advertising
<

ठंड बरपा रही कहर, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री: अब चलेंगी सर्द हवाएं, दिल के मरीजों पर भारी पड़ रही सर्दी – Kanpur News

0
ठंड बरपा रही कहर, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री:  अब चलेंगी सर्द हवाएं, दिल के मरीजों पर भारी पड़ रही सर्दी – Kanpur News

ठंड बरपा रही कहर, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री: अब चलेंगी सर्द हवाएं, दिल के मरीजों पर भारी पड़ रही सर्दी – Kanpur News

ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।

शहर में शीतलहर से ठंड कहर बरपा रही है। सुबह से ही चल रही बर्फीली हवाएं आमजन की कंपकपी छुड़ा रही हैं। सुबह से ही कोहरा व बर्फीली हवाएं दिन की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ करा रही हैं।सोमवार को बीते 24 घंटे की तुलना में रात का तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा रहा।

.

रविवार को न्यूनतम तापमान जहां 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे सर्द था। वहीं, सोमवार को सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी की चलते कार्डियोलाजी में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

सर्द हवाओं के बीच जाजमऊ पुल से निकलते वाहन।

शीतलहर चलेगी, कोहरा भी रहेगा सुबह के समय कोहरा तो नहीं रहा लेकिन पहाड़ों की ओर से आ रही ठंडी हवाओं से मौसम ठंडा रहा। सुबह 11 बजे के लगभग बादलों के बीच से सूरज ने दर्शन दिए और धूप निकली वह भी नरम रही। हालांकि धूप ने ठंड से थोड़ी राहत जरूर दी।

Advertising

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। शाम के 3.30 बजते ही सूरज एक बार फिर बादलों में छिपा और सर्दी से लोग बेहाल हो गए।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल में अगले 24 घंटों में शीतलहर चलेगी, लेकिन सुबह के समय गति कम हो सकती है।

हालांकि दिन में इनकी गति बढ़ेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात का कोहरा रह सकता है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पांच की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत कड़ाके की सर्दी दिल के मरीजों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 1216 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गंभीर रुप से बीमार 63 को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पांच मरीज ऐसे थे जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार देर शाम से रात तक 198 मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे।

21 ट्रेनें रहीं लेट कोहरे के चलते 31 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02563) तय समय से 25.11 घंटे देरी से आई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी तय समय से देरी से सेंट्रल स्टेशन पहंची। ठंड में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising