Advertising
Home Breaking News Hindi कोरोना को मात देकर बेहतर महसूस कर रहे हैं Arjun Kapoor, फैंस...
Advertising
<

कोरोना को मात देकर बेहतर महसूस कर रहे हैं Arjun Kapoor, फैंस से की ये अपील

131
कोरोना को मात देकर बेहतर महसूस कर रहे हैं Arjun Kapoor, फैंस से की ये अपील


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन (Arjun Kapoor) कपूर कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं. इस बारे में बात करते हुए अर्जुन का कहना है कि मैं पूरी तरह ठीक हो चुका हूं और काम पर वापस लौटने के लिए बेहद रोमांचित हूं. बुधवार को अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर अपनी सेहत की जानकारी दी है.

प्रशंसकों का जताया आभार 
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हाय! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए रोमांचित हूं.’ अर्जुन ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है और उन्हें भी शुक्रिया कहा है, जिन्होंने ठीक होने के दौरान अर्जुन को अपना समर्थन दिया है.

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अभिनेता आगे लिखते हैं, ‘आप सबकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आपको शुक्रिया. यह वायरस खतरनाक है इसलिए मेरी सबसे अपील है कि हर कोई इसे गंभीरता से लें. लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस से कोई भी प्रभावित हो सकता है- बच्चा से लेकर बूढ़ा. इसलिए कृपया हर वक्त मास्क पहने रहें. बीएमसी को उनके समर्थन और मदद के लिए धन्यवाद और साथ ही सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को सैल्यूट, जो खुद को जोखिम में डालकर हमें बचा रहे हैं.’

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें 





Source link

Advertising