नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो में आई हर हीरोइन के साथ फ्लर्ट करने से बाज नहीं आते हैं. इस बार के शो में भी ऐसा ही हुआ. लेकिन इस बार फ्लर्ट करने पर कपिल को मजेदार जवाब भी मिला. ‘द कपिल शर्मा’ के नए ऐपिसोड में गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) आने वाले हैं. इसमें कपिल इन दोनों के साथ जमकर मस्ती करते हैं और हमेशा की तरह फ्लर्ट भी करते हैं. हाल ही में इस ऐपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कपिल नोरा के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं.
रंधावा ने खुद किया था प्रमोशन के लिए फोन
इस ऐपिसोड में गुरु और कपिल की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. हंसी-मजाक के बीच गुरु एक खुलासा भी करते हैं. गुरु कहते हैं, ‘मेरे इससे पहले 3 गाने आए. हर बार मैंने कपिल को कॉल करके पूछा कि भाई प्रमोशन का कुछ हो सकता है क्या लेकिन उन्होंने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया. इस बार मैंने कॉल करके कहा कि मेरा गाना नोरा फतेही के साथ है, तो कपिल ने कहा- जल्दी आजा.’
प्रोमो में दिखाया गया है कि गुरु रंधावा द्वारा ये राज खोलने के बाद नोरा फतेही शो में एंट्री लेती हैं.
ये भी पढ़ें: PAK: सेना ने सिंध पुलिस चीफ को किया अगवा, पुलिस ने की बगावत, ‘सिविल वॉर’ की आहट
कपिल बोले, टेरेंस से जलन होती थी
नोरा फतेही के आने के बाद कपिल ने कहा कि ‘टेरेंस जब आपसे फ्लर्ट करते थे, तो मुझे बहुत जलन होती थी’. इस पर नोरा ने कपिल से कहा, ‘आप शादीशुदा हो’. इस पर कपिल तुरंत हाजिर जबावी की अपनी कला दिखाते हुए कहते हैं, ‘वो तो मैं अंधेरी वेस्ट में हूं’. इसके बाद शो में जमकर ठहाके लगते हैं.
नोरा को लेकर कपिल कहते हैं कि सोनी टीवी ने हमें कभी भी नोरा से सीधे नहीं मिलवाया. पहले एक महीने के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर में भेजा और कहा कि दूर-दूर से देखो. उस पर जब टेरेंस इनसे फ्लर्ट करते थे, तो मुझे जलन होती थी.
इसी चुहलबाजी के बीच कपिल नोरा से कुछ खाने-पीने के लिए पूछते हैं, तो वो मना कर देती हैं लेकिन गुरु कहते हैं कि मुझे भूख लगी है. इस पर कपिल मजाक में कहते हैं कि जाओ खाकर आ जाओ. कुल मिलाकर यह ऐपिसोड देखकर दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है.










