Advertising
Home Top stories ‘एक बार फिर जनता बनाएगी स्थिर, मजबूत सरकार’: बेगूसराय में जनसभा...
Advertising
<

‘एक बार फिर जनता बनाएगी स्थिर, मजबूत सरकार’: बेगूसराय में जनसभा में चिराग बोले- विपक्षी दल अब तक राजनीतिक रोटियां सेंक रहा था, इसलिए बिहार पिछड़ा – Begusarai News

0
‘एक बार फिर जनता बनाएगी स्थिर, मजबूत सरकार’:  बेगूसराय में जनसभा में चिराग बोले- विपक्षी दल अब तक राजनीतिक रोटियां सेंक रहा था, इसलिए बिहार पिछड़ा – Begusarai News

‘एक बार फिर जनता बनाएगी स्थिर, मजबूत सरकार’: बेगूसराय में जनसभा में चिराग बोले- विपक्षी दल अब तक राजनीतिक रोटियां सेंक रहा था, इसलिए बिहार पिछड़ा – Begusarai News

लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए की मजबूत और स्थिर सरकार बनाने का मन बना लिया है। जब से चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई, हम लोग जहां कहीं भी ज

.

चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद के लिए चिराग पासवान ने आज खोदावंदपुर में जनसभा को संबोधित किया। चिराग पासवान ने कहा कि अगला पांच साल मेरे बिहार के लिए स्वर्णिम काल होने वाला है। देश में मजबूत सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

सभा में जुटी लोगों की भीड़

चिराग बोले- जाति, पार्टी, धर्म, मजहब के नाम पर विपक्ष लोगों को बांटता रहा

दूसरी रोड बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार है। जिसको सहयोग लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा कर रहे हैं। आगामी बिहार सरकार में चेरिया बरियारपुर का नेतृत्व करने वाला एनडीए का मजबूत विधायक अभिषेक आनंद होना चाहिए। ये पढ़े-लिखे युवा हैं और मैं भी ऐसे लोगों का समर्थन करता हूं।

Advertising

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को जाति, पार्टी, धर्म, मजहब में बांटने की साजिश दशकों से कुछ विपक्षी दलों के द्वारा की गई। यही कारण रहा की बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे रहा। हमरा प्रदेश इसलिए आगे नहीं बढ़ पाया कि कुछ विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रहे। उन दलों ने लोगों को धर्म, मजहब, जात-पात में बांटने का काम किया। ऐसे में बिहार का एक राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एमवाई समीकरण को सीने पर तगमा की तरह टांग कर घूमते रहा है।

लोगों का अभिवादन करते चिराग पासवान

राजद के एमवाई समीकरण में सांप्रदायिकता, जातिवाद

चिराग पासवान ने कहा कि राजद का एमवाई समीकरण क्या है, इसमें एक ओर सांप्रदायिकता है तो दूसरी ओर जातिवाद है। मेरा भी एक एमवाई समीकरण है, मैं भी चाहता हूं कि मेरे एमवाई समीकरण को मजबूती मिले। इसके लिए सभी लोगों को यह बता रहा हूं कि मेरे एमवाई समीकरण को मजबूती मिले।

मेरे एमवाई समीकरण में ‘एम’ मतलब- मेरे देश के ही नहीं दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं। ‘वाई’ मतलब- न केवल मेरे प्रदेश का बल्कि मेरे देश की बड़ी आबादी युवाओं का प्रतिनिधित्व है। मैं चाहता हूं कि अपने इस समीकरण के साथ बिहार को आगे ले जाऊं। जहां महिलाओं के सम्मान के साथ हर परिवार को सम्मान मिले।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के जरिए रोजगार की व्यवस्था का अवसर उपलब्ध कराना

वहीं, युवाओं की समस्या का समाधान करके पलायन पर रोक लगाया जा सके। जिससे मेरे बच्चे को बाहर नहीं जाना पड़े, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के माध्यम से ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना चाहता हूं। जिससे कि हमारे राज्य में ही हमारे युवाओं को रोजगार का अवसर मिले। बिहार में दूसरे जिले में भी नहीं जाना पड़े, अपने जिले में रोजगार का अवसर मिले।

इस सोच के साथ मेरी सरकार आगे बढ़ने का काम कर रही है। ऐसे में कई राजनीतिक दल हैं जिन्हें यह अच्छा नहीं लगता है। वह चाहते हैं कि बिहार जाति-जाति, धर्म, मजहब में बंटा रहे। दूसरी तरफ हमारी सरकार है जो सबको साथ लेकर चलने की बात करती है, सबके समावेश की बात करती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास की बात करती है।

इस सोच को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार को विकसित बनाना है और जितने भी गरीब हैं सभी को गरीबी रेखा से ऊपर ले जाना है। कार्यक्रम को लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय एवं प्रत्याशी अभिषेक आनंद ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सीबीआई मामले के आरोपी मंजू वर्मा भी चिराग पासवान से मंच पर गुफ्तगू करते रही।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising